फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pradhanmantri awas yojna

फुटपाथ पर सोने वालों के आएंगे ‘अच्छे दिन’, मिलेगा मकान

Mon, 25 Dec 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 25 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
pradhanmantri awas yojna
प्रशासन - फोटो : demo
फुटपाथों पर रात गुजारने वालों के ‘अच्छे दिन’ आएंगे। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मकान बनाकर दिया जाएगा। नगर निगम ने अधिकारियों की टीमें गठित कर उनका सर्वे शुरू करा दिया गया है। सर्वे 26 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


प्रत्येक बेघर व्यक्ति को आवास देने की मुहिम चल रही है। जिनके पक्के मकान नहीं हैं, उनके फार्म भरवाए जा रहे हैं। पहले चरण में 730 आवासों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है। अब दूसरे चरण में ऐसे लोगों को लिया जा रहा है, जो फुटपाथ पर रात गुजारते हैं। यानी, ऐसे व्यक्ति जिनके पास न तो अपना कोई मकान है और न ही उनके पास ऐसा आमदनी को कोई जरिया है, जिससे वह अपना मकान बनवा सकें। इसलिए नगर निगम ने ऐसे व्यक्तियों का सर्वे करने का निर्णय लिया है, जो फुटपाथ पर रात गुजारते हैं। इसके लिए नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक , कर अधीक्षक, अवर अभियंता समेत अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीस अफसरों को दो-दो वार्ड का जिम्मा दिया गया है। सर्वे के लिए पांच गाड़ियां रात में घूमती हैं, जो नौ बजे से लेकर दो बजे तक फुटपाथ पर सोने वाले व्यक्तियों का फोटो, नाम, पता और आधार कार्ड की जांच कर रहे हैं। यह सर्वे 26 दिसंबर तक चलेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू ने बताया कि सर्वे चल रहा है। जल्द इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


यहां है फुटपाथ पर सोने वालों की अधिकता
फुटपाथ पर सोने वाले ज्यादातर व्यक्ति पंचकुइयां, श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर की दुकानों में, पंचतंत्र पार्क के  बगल में, चित्रा चौराहा के पास, रेलवे स्टेशन के आसपास, सीपरी बाजार में तांगा स्टैंड के आसपास, नगरा हाट के मैदान के किनारे, प्रदर्शनी मैदान पर, बस स्टैंड से लेकर गल्ला मंडी रोड तक व मेडिकल कालेज के सामने सड़क पर रात में सोते हुए अक्सर मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुक जाते हैं मजदूर भी
सर्वे के दौरान पता चला है कि बहुत से मजदूर आसपास के गांवों के काम की तलाश में यहां आते हैं। कई बार यदि मजदूरों को काम नहीं मिलता है या दो से चार दिन का काम मिल जाता है तो मजदूर पैसा बचाने के चक्कर में गांव नहीं जाते और शहर में ही रुक जाते हैं। ये मजदूर ज्यादातर सड़क किनारे फुटपाथ के सहारे रात बिताते हैं। सर्वे करने वाली टीमें मजदूरों का पूरा ब्योरा जुटा रही हैं। आधार कार्ड से इनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed