फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power System Crippled by Gusts of Wind

Jhansi News: आंधी के झोंकों से बैठी बिजली व्यवस्था

Wed, 13 May 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Power System Crippled by Gusts of Wind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बिजली लाइनों को दुरुस्त करने और अनुरक्षण कार्य पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद कुछ देर की आंधी में बिजली व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों में लोग पूरी रात अंधेरे में रहे, जबकि पेयजल संकट भी गहरा गया।
करीब दो माह पहले बिजली कंपनी की ओर से लाइनों के अनुरक्षण और मरम्मत कार्य कराए गए थे, लेकिन सोमवार रात और मंगलवार को आई आंधी में व्यवस्था जवाब दे गई। शहरी क्षेत्र में बिना आंधी के ही हंसारी से 33 केवी लाइन ट्रिप हो गई, जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को आई आंधी के चलते बड़ागांव, चिरगांव, मोंठ समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में भी झोकनबाग, 24 चेंबर, जेल चौराहा और आईटीआई क्षेत्र समेत कई मोहल्लों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव क्षेत्र में हालात ज्यादा खराब रहे। यहां करीब 50 घंटे से नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली न आने से लोग पंखा, कूलर और एसी की हवा से वंचित हैं। वहीं पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है, क्योंकि वाटर पंप नहीं चल पा रहे। मोबाइल चार्जिंग तक की समस्या लोगों को झेलनी पड़ रही है।
बड़ागांव निवासी चंद्रशेखर अहिरवार, नरेंद्र कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने बताया कि लगातार बाधित बिजली आपूर्ति से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इधर झांसी-बड़ागांव मार्ग पर दिगारा गांव के पास नहर किनारे लगा बिजली का खंभा टूट गया, जिससे आसपास के क्षेत्र की सप्लाई प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सौरभ कुमार ने बताया कि आंधी के कारण कुछ खंभे गिर गए हैं। मरम्मत कार्य कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।

33 केवी लाइन ट्रिप होने से रातभर अंधेरे में रहे लोग
हंसारी स्थित पावर हाउस के पास फॉल्ट होने से सोमवार रात सीपरी इलाके के हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। लोग पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। हैरानी की बात यह सामने आई कि बिजली विभाग के अधिकारियों को घंटों तक फॉल्ट का पता नहीं चल सका।
सोमवार रात करीब 10:30 बजे सीपरी पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों की बिजली अचानक चली गई। इसके बाद विभागीय कर्मचारी फॉल्ट तलाशने में जुट गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद हंसारी पावर हाउस के पास 33 केवी लाइन में खराबी मिली। मरम्मत के बाद रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

इस दौरान खालसा, सिद्धेश्वर समेत कई फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। एसडीओ (33 केवी) सत्यदेव पाठक ने बताया कि फॉल्ट मिलते ही उसे तत्काल दुरुस्त करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed