{"_id":"5d1f95cb8ebc3e3ce13af1e4","slug":"power-supply-disturbed-due-to-rain-jhansi-news-jhs142894047","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमराई बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरमराई बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
चरमराई बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान
झांसी। शुक्रवार की दोपहर बारिश के कारण जगह-जगह फाल्ट आ गए। इससे आधे महानगर की घंटों बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। सूती मिल, उनाव गेट, जेल चौराहा, रानी महल, गल्लामंडी, नंदनपुरा सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल रही। बिजली आने-जाने का सिलसिला देर रात तक बना रहा। इससे लोग परेशान रहे।
शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे गाज गिरने से बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन ट्रिप कर गया। इससे सूतीमिल, उनाव गेट, गल्ला मंडी और मेडिकल सबस्टेशन का करंट गुल हो गया। डेढ़ घंटे बाद बिजली चालू की गई तो सूती मिल और उनाव गेट की हाइटेंशन लाइन में करंट नहीं दौड़ सका। अवर अभियंता सुनील कुमार की देखरेख में कर्मचारियों ने फाल्ट को तलाशना शुरू किया। पेट्रोलिंग के दौरान एक-एक बड़ागांव से झांसी के बीच हाइटेंशन लाइन के नौ खंभों पर इंसुलेटर बर्स्ट हो गए। इनको ठीक करने में चार घंटे का वक्त लग गया। इस कारण शाम सात बजे दोनों सबस्टेशनों की बिजली चालू हो सकी। बिजली न आने से अयोध्या पुरी, अंदर-बाहर उनाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्रपुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रॉसिंग, औद्योगिक क्षेत्र, अंसल कॉलोनी, आर्मी, ग्रासलैंड, मेवातीपुरा, थापकबाग, कांशीराम कॉलोनी और उनाव बालाजी रोड के 25 किलोमीटर क्षेत्र में बसे गांवों के लोग परेशान रहे।
दोपहर 12.45 बजे हंसारी से जेल चौराहा और रानीमहल सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। दो घंटे बाद बिजली चालू की गई, लेकिन भेल जाने वाली हाइटेंशन लाइन के फाल्ट को ठीक करने के लिए उक्त दोनों सबस्टेशनों की बिजली को भी बंद कर दिया गया। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे बिजली चालू हो सकी। बिजली न आने से इलाइट, सिविल लाइन, जेल चौराहा, पुलिस लाइन, इलाहाबाद बैंक चौराहा, सदर बाजार, कचहरी, मिनर्वा, तलैया, छनियापुरा, सुभाषगंज, गुसाई पुरा, खोवा मंडी, गांधी रोड, सिंधी तिराहा, मानिक चौक और आसपास लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
गल्ला मंडी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में एक के बाद एक फाल्ट बने रहे। इससे उक्त सबस्टेशन से जुड़े तालपुरा, खुशीपुरा, ओरछा गेट, कसाई मंडी, सागर गेट, लक्ष्मी गेट, गोला कुआं, बड़ा बाजार, बड़ागांव गेट, बंगला घाट, पारेश्वर, तिलयानी बजरिया व आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे। हंसारी से नंदनपुरा सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने से भी संबंधित क्षेत्रों की बिजली घंटों गुल रही।