{"_id":"5d35dfa58ebc3e6ce47b1e58","slug":"power-cut-a-big-problem-day-and-night-jhansi-news-jhs144135845","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती ने दिन का चैन, रात का आराम छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती ने दिन का चैन, रात का आराम छीना
विज्ञापन
हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर 63 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर को स्थापित करने की तैयारी करते कर्मचा?
बिजली कटौती ने दिन का चैन, रात का आराम छीना
झांसी। गर्मी और उमस के बीच बिजली की आवाजाही और कटौती ने आम लोगों के दिन का चैन और रात का आराम छीन लिया है। ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के कारण खूब कटौती की जा रही है। इसके बाद भी ओवर लोडिंग और फाल्टों से घंटों करंट गुल हो रहा है। बिजली अफसरों ने जो रोस्टर तैयार किया है, वह पूरी तरह फेल हो चुका है। लोग परेशान हैं। अभी उनकी यह परेशानी हल होने वाली नहीं है। लोगों को अभी दो दिन और बिजली संकट का सामना करना होगा।
विगत 20 जुलाई से हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर 40 एमवीए की जगह 63 एमवीए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। बाकी बचे दो 40 एमवीए व 63 एमवीए के ट्रांसफार्मर से महानगर के जेल चौराहा, रानीमहल, मुन्नालाल, सीपरी बाजार खालसा, नंदनपुरा, प्रेमनगर, पुलिया नंबर नौ, हंसारी, बिजौली, ग्रोथ सेंटर, भेल, बबीना व बरुआसागर सबस्टेशन को बिजली दी जा रही है। यह दो ट्रांसफार्मर उक्त सबस्टेशनों को एक साथ भार नहीं उठा सकते हैं, इस कारण विभाग ने कटौती का रोस्टर बना रखा है। रोस्टर के हिसाब से रात 12 बजे से तीन बजे तक व दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक भेल, एमईएस बबीना, रात तीन बजे से सुबह छह बजे तक व दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक बिजौली, बिजौली औद्योगिक क्षेत्र, एमईएस झांसी, सुबह छह बजे से नौ बजे तक व शाम छह बजे से रात नौ बजे तक जेल चौराहा, हाइडिल कॉलोनी, रेलवे, गल्लामंडी व सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व रात नौ बजे से रात 12 बजे तक नंदनपुरा, प्रेमनगर व मुन्नालाल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में कटौती की जा रही है।
मगर, इस रोस्टर के बाद भी अधिकांश क्षेत्रों में कटौती की जा रही है। रविवार की रात तीन घंटे की कटौती के बाद 9.40 बजे जेल चौराहा, रानीमहल व हाइडिल कॉलोनी के सबस्टेशन की बिजली चालू की गई लेकिन करंट दौड़ते ही लास्कला चौराहे के पास हाइटेंशन लाइन का जंपर उड़ गया। इससे रात 11.30 बजे बिजली चालू हो सकी। इसी तरह, मुन्नालाल पावर हाउस सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में एक के बाद एक फाल्ट आने व ओवर लोडिंग से बिजली का रोना रात भर बना रहा। इस सबस्टेशन से जुड़े बंसल कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, पठौरिया, नई बस्ती, दतिया गेट, बीकेडी, आंतिया तालाब, मेंहदी बाग, आशिक चौराहा, खंडेराव गेट, नरसिंह राव टौरिया, पानी वाली धर्मशाला, हींगन कटरा व आसपास क्षेत्र के लोगों को रात काटना मुश्किल हो गई। यही हाल प्रेमनगर और नंदनपुरा सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों का रहा। वहीं, सोमवार को भी बिजली की कटौती व आवाजाही से लोग उमस भरी गर्मी में पसीने-पसीने होते रहे। स्कूल, दफ्तर, स्टेशन, दुकान हर जगह लोग गर्मी में तड़पते रहे। खासकर वृद्ध और बच्चे बेचैन रहे। इन्वर्टर ने भी साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुराने की जगह रखा गया नया ट्रांसफार्मर
हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर सोमवार को 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर अलग कर लिया गया। साथ ही नए 63 एमवीए ट्रांसफार्मर को लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को ट्रांसफार्मर की फिटिंग हो जाएगी। बुधवार को ट्रांसफार्मर चार्ज किया जाएगा। इस हिसाब से 25 जुलाई की दोपहर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। मालूम हो कि 63 एमवीए का यह ट्रांसफार्मर अहमदाबाद से मंगाया गया है। इसकी कीमत लगभग सवा दो करोड़ रुपये है। इस ट्रांसफार्मर के लगने के बाद हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन की क्षमता 143 एमवीए से 166 एमवीए (मेगावाट एम्पियर) हो जाएगी।
रानीमहल जुड़ जाता तो कम होती दिक्कत
बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से रानी महल सबस्टेशन को जोड़ने के लिए हाइटेंशन लाइन डले लंबा वक्त हो गया है। इसके बाद भी विभाग इस लाइन को चालू करने के लिए उदासीन है। वक्त रहते अगर इस लाइन को चालू कर लिया जाता तो शायद ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान हो रही बेतहाशा कटौती का लोगों को सामना न करना पड़ता। मालूम हो कि अभी दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सूतीमिल, उनाव गेट, मेडिकल व गल्लामंडी सबस्टेशन जुड़े हैं। इस मामले में मुख्य अभियंता (वितरण) आरएन सिंह ने बताया कि दुनारा से रानीमहल के लिए जो हाइटेंशन लाइन डाली गई है उसे चालू करने में फाल्ट आ जा रहे हैं। इन व्यवधानों को दूर किया जा रहा है। जल्द ही इस लाइन को चालू कर लिया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वह हंसारी में ट्रांसफार्मर बदलने तक जरूरत के हिसाब से ही बिजली का उपयोग करें, ताकि उनको ज्यादा से ज्यादा बिजली मिल सके।