फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power corporation

तारा अभियान: काटे जाएंगे बकायेदारों के संयोजन

Fri, 23 Oct 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
power corporation
झांसी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने तारा अभियान (टर्न एराउंड रिडेक्शन आफ एटी एंड सी लोसेस) की शुरूआत की है। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत बकायेदारों के संयोजन काटे जाएंगे।
विज्ञापन


कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत हानियां कम करने के लिए तारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बकायेदारों के संयोजन काटने, राजस्व अधिक से अधिक अर्जित कर थ्रू रेट बढ़ाने, मीटर परिसर के बाहर लगाने आदि कार्य किए जाने हैं। पूर्व में यह अभियान 21 जुलाई से नौ अक्तूबर के मध्य चलाया गया था।
विज्ञापन


अब दूसरे चरण का अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि झांसी पूरे यूपी में थ्रू रेट में सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरे पर भी रुलाती रही बिजली  
झांसी। मुख्यमंत्री ने दशहरे पर अतिरिक्त बिजली खरीदकर 24 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके बृहस्पतिवार को दिन भर बिजली रुलाती रही। सुबह निर्धारित तीन घंटे की कटौती के बाद दोपहर बारह बजे से डेढ़ बजे तक के लिए आपूर्ति काट दी गई। एक घंटे बिजली देने के बाद दुबारा दो घंटे की कटौती शुरू कर दी गई। इसका कारण हंसारी पावर हाउस यार्ड में झाड़ियों आदि को हटाने का काम बताया गया। कारण कुछ भी रहा हो, बिजली न मिलने के कारण शहरवासियों को त्योहार पर भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed