फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Potholes on the dilapidated Samthar-Moth road disrupt traffic.

Jhansi News: जर्जर समथर-मोठ रोड पर गड्ढे, आवागमन प्रभावित

Thu, 08 Oct 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the dilapidated Samthar-Moth road disrupt traffic.
समथर। समथर-मोठ रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग समथर को मोठ सहित कई गांवों और कस्बों से जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस पर गुजरते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। वाहन गड्ढों में फंसकर हिचकोले खाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क खराब होने से व्यापार, शिक्षा और दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। समथर निवासी बबलू बघेल ने बताया कि फसल बेचने मंडी आने में दिक्कत होती है। ग्राम बसोबई निवासी रबि पाल ने भी दुर्घटना की संभावना जताई। समथर निवासी भरतशरण नगाइच के अनुसार, 15 किलोमीटर सड़क खराब होने से एक घंटे से अधिक समय लगता है। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग झांसी के बृजेश कुमार गंगबार ने कहा कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, प्रस्ताव पास होने पर कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed