{"_id":"5d9506bb8ebc3e01451c205c","slug":"poster-comptition-winner-shivangi-and-speach-comptition-tanya-is-awwal-jhansi-news-jhs149445251","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर में शिवांगी, भाषण में तान्या रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर में शिवांगी, भाषण में तान्या रहीं अव्वल
विज्ञापन
बीआईईटी में हुई पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व शील्ड दे
- फोटो : REPORTERS
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में मद्य निषेध विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण में तान्या अग्रवाल और पोस्टर में शिवांगी शुक्ला अव्वल रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर बीआईईटी में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ड्रग की मांग कम किये जाने हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना के अंतर्गत यह प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने कौशल से दर्शकों को हतप्रभ किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मद्य निषेध पर अपनी रचनात्मकता का लोहा मनवाया। इसमें शिवांगी शुक्ला ने प्रथम, शिवांगी सिंह ने द्वितीय और कामाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वीटी साहू को सांत्वना पुरस्कार मिला। डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. दीपक नगरिया और डॉ. महेंद्र कुमार निर्णायक रहे। भाषण प्रतियोगिता में तान्या अग्रवाल ने प्रथम, साक्षी सिंघल ने द्वितीय और कामाक्षी गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। निहारिका सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. आरएन वर्मा और डॉ. सतीश कुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विजेताओं को बीआईईटी के शासकीय परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर राकेश गुप्ता और निदेशक प्रो. वीके त्यागी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने मिलकर संस्थान की सफाई की। साथ ही परिसर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी साहित्यिक उप परिषद डॉ. एके पादक ने ड्रग की मांग करने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस दौरान डॉ. विक्रम यादव, डॉ. मनोज गुप्ता, एसके जैन, डॉ. शहनाज अयूब, इं. अनुराग त्रिपाठी मौजूद रहे।