{"_id":"9777a397626b7a6e2d3f71aad4d5560f","slug":"porters-can-not-find-health-facilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कुलियों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलियों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
झांसी/ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे अस्पताल में कुलियों को स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने पर बुधवार को
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व
में सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे का घेराव किया। तदुपरांत धरने की चेतावनी
पर पहुंचे डीआरएम एस के अग्रवाल ने समस्याएं सुनने के बाद उनको एक सप्ताह
में दूर करने का आश्वासन दिया।
कुलियों की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कुली अलताफ खां की पत्नी का उपचार करने से रेलवे हास्पिटल के चिकित्सक ने मना कर दिया। अस्पताल में कुलियों को दवाएं दी जा रही हैं, उपचार नहीं मिल रहा है। कुलियों से 110 रुपये जमा कराने के बाद उन्हें स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कुलियों को नई रेट लिस्ट भी मुहैया नहीं कराई जा रही है। इस दौरान शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, मनोज गुप्ता आदि ने चेतावनी दी कि अगर कुलियों की समस्याएं शीघ्र दूर नहीं हुई तो कांग्रेस रेल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलाने के लिए बाध्य हो जाएगी।
इस मौके पर अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र रेजा, अखलाक मकरानी, जगमोहन मिश्रा, अफजाल हुसैन, मनीष रायकवार, आशीष रिछारिया, जाहिद भाई के अलावा कुलियों में सलीम उर्फ बाक्सर, गोलू ठाकुर, रमाकांत पंडित, माइकल, चंदन आदि मौजूद थे।