{"_id":"652d79703554d97fe2025a65","slug":"pooja-express-will-take-passengers-home-on-festivals-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-191268-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचाएगी पूजा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचाएगी पूजा एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दीपावली और उसके बाद छठ के त्योहार पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा पूजा एक्सप्रेस साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन झांसी से होते हुए गोरखपुर से महबूबनगर के बीच चलेगी।
गाड़ी संख्या 05303 गोरखपुर-महबूबनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 21 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 8.30 बजे चलेगी और झांसी शाम 6.45 बजे पहुंचेगी। यहां आठ मिनट के ठहराव के बाद शाम 6.53 बजे महबूबनगर के लिए रवाना हो जाएगी। जबकि, गाड़ी संख्या 05304 महबूबनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 अक्तूबर से 27 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन महबूबनगर से शाम छह बजे चलेगी और अगले दिन मंगलवार को रात 9.10 बजे झांसी पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इन ट्रेनों में 22 कोच रहेंगे, जिनमें दो एसएलआर और 20 कोच इकोनॉमी श्रेणी के हैं।