{"_id":"5f8897648ebc3e9bd17d8fe4","slug":"polytecnic-student-goes-to-grahak-sewa-kendra-near-polytecnic-students-jhansi-news-jhs1787561137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश ट्रांसफर कराने के लिए छात्रा को ग्राहक सेवा केंद्र तक ले गए थे पॉलीटेक्निक के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश ट्रांसफर कराने के लिए छात्रा को ग्राहक सेवा केंद्र तक ले गए थे पॉलीटेक्निक के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पॉलीटेक्निक के हॉस्टल में नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया था। हॉस्टल के चार छात्र नाबालिग को अपने साथ ग्राहक सेवा केंद्र तक ले गए थे जहां उससे अपने खाते में कैश ट्रांसफर कराया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस ने सेवा केंद्र के संचालक से भी पूछताछ की है। पुलिस ने हॉस्टल से लेकर ग्राहक सेवा केंद्र तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है।
ग्यारह अक्तूबर को पालीटेक्निक के हॉस्टल में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। हॉस्टल के छात्रों ने ब्लैकमेल करने के लिए नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोपियों ने छात्रा और उसके साथी से पैसे की मांग की थी। छात्र के पास 2000 रुपये थे जो उसने दे दिए थे लेकिन छात्रा के पास इतने रुपये नहीं थे। छात्रों ने उसे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए धमकाया और उसे पास के ग्राहक सेवा केंद्र पर ले गए। जहां से मुख्य आरोपी रोहित सैनी के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया। पैसे ट्रांसफर कराने के बाद छात्रा को यह लोग फिर हॉस्टल में ले आए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने हॉस्टल में जाकर फिर पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि ग्राहक सेवा केंद्र तक रास्ते में जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन सभी को देखा जा रहा है। हालांकि एक सीसीटीवी कैमरे में यह लोग नजर आ रहे हैं लेकिन तस्वीर साफ नहीं है।