फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polytecnic hostel everythings bad officer mistake face front

पॉलीटेक्निक हॉस्टल में सब कुछ गड़बड़, अफसरों की भी भारी लापरवाही सामने आई

Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Polytecnic hostel everythings bad officer mistake face front
राजकीय पॉलीटेक्निक का छात्रावास के पास तैनात पुलिस यहां छात्रा के साथ आठ छात्रों ने दुष्कर्म कि?
झांसी। राजकीय पॉलीटेक्निक के हॉस्टल में सब कुछ गड़बड़ था। किसी प्रकार की मानीटरिंग नहीं हो रही थी। यहां कुछ दबंग छात्रों का राज चल रहा था। सुरक्षा के लिहाज से भी कोई इंतजाम नहीं था। अफसरों ने भी व्यवस्था को बेहतर बनाने का कोई प्रयास नहीं किया। बृहस्पतिवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के चार सदस्यों ने अपनी जो जांच रिपोर्ट तैयार की है वह कुछ ऐसी ही है। इस रिपोर्ट को कानपुर में डायरेक्टर को सौंपा जाएगा। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर बड़ी कार्रवाई होगी। पॉलीटेक्निक प्रशासन में बड़ा फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड पर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने भी सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पॉलीटेक्निक प्रशासन की कहां लापरवाही रही इसकी पड़ताल प्राविधिक शिक्षा विभाग की टीम कर रही है। प्राविधिक शिक्षा में वाराणसी के संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र प्रसाद इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम के सदस्यों ने बुधवार को हॉस्टल का चप्पा चप्पा देखा था। स्टाफ से बातचीत की गई। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जांच टीम के सदस्यों ने अमर उजाला के साथ बातचीत में इतना बताया है कि भारी लापरवाही मिली है। हॉस्टल में किसी प्रकार की निगहबानी नहीं हो रही थी। छात्रों ने शिकायतें की थीं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए मगर नहीं लगाया गया। साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। बाहरी लोगों का आना-जाना नहीं रोका गया। क्षमता से अधिक छात्र रह रहे थे। अफसरों का कहना है कि हॉस्टल में आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जांच टीम को यह मिलीं लापरवाही
- हॉस्टल की कोई मानीटरिंग नहीं की जा रही थी
- छात्रों के यहां आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं था
-बाहरी लोगों का आना जाना नहीं रोका गया
- सुरक्षा के लिहाज से कोई इंतजाम नहीं किया गया था
- कई प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए मगर नहीं लगे
- पालीटेक्निक के अफसरों का भी विजिट होनी चाहिए मगर नहीं हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed