{"_id":"588e30704f1c1b7d3de804c3","slug":"polytechnic-student-groups-clashed-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक के छात्र गुट भिड़े, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक के छात्र गुट भिड़े, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पालीटेक्निक कालेज के छात्रों में रविवार को फिर वर्चस्व को लेकर संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच लात-घूंसे, डंडे चले और पथराव हुआ। इससे ग्वालियर रोड से गुजर रहे राहगीर जहां-तहां ठिठक गए। सीपरी बाजार पुलिस ने छात्रों को फिल्टर रोड तक खदेड़ा तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।
पालीटेक्निक कालेज में दो छात्र गुट हैं जिसमें एक पूर्वांचल और दूसरा पश्चिमांचल गुट। दोनों गुटों के बीच काफी समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को फ्रेशर पार्टी के दौरान भी गुटबाजी को लेकर विवाद हुआ था, जिसे समय पर पहुंची पुलिस ने शांत कर दिया। रविवार को कालेज के पास एक गुट के सात-आठ छात्र खड़े थे, तभी दूसरे गुट के आए करीब 25-30 छात्रों ने हमला करके मारपीट शुरू कर दी। जब इसकी जानकारी पिटे छात्रों के गुट को हुई तो वह एकत्रित होकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे और डंडे चलने लगे। संघर्ष करते हुए दोनों गुट ग्वालियर रोड पुलिस चौकी के सामने आ गए। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे ग्वालियर रोड पर यातायात ठप हो गया। राहगीर जहां-तहां ठिठक गए। छात्रों के बीच पथराव होने की सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो वे शोर मचाते हुए बालाजी रोड की तरफ भागे। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को फिल्टर रेलवे क्रासिंग तक खदेड़ा। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।
ग्वालियर रोड चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र यादव का कहना है कि झगड़ा कर रहे छात्रों को बालाजी रोड तक खदेड़ दिया गया, जिससे मामला शांत हो गया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल का कहना है कि पालीटेक्निक के छात्रों के कई गुट हैं, जिनके बीच वर्चस्व को लेकर विवाद है। चूंकि परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए वे एक-दूसरे से बदला लेने के लिए मारपीट करते हैं। जब तक थाने से पुलिस फोर्स पहुंचा तब तक मामला शांत हो गया।