फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pollution has increased the problems of eyes, people are troubled by burning, itching, tears

प्रदूषण ने बढ़ा दी आंखों की दिक्कतें, जलन, खुजली, आंसू से लोग परेशान

Wed, 10 Nov 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pollution has increased the problems of eyes, people are troubled by burning, itching, tears
झांसी। प्रदूषण की वजह से सांस ही नहीं आंखों की बीमारी के मरीज भी तेजी से बढ़ गए हैं। आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और पानी आने की शिकायत लेकर मरीज नेत्र रोग विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे हैं। कइयों को कंकड़ चुभने जैसी दिक्कत भी आ रही है। ओपीडी में एलर्जिक कंजेक्टिवाइटिस, ड्राई आई सिंड्रोम के मरीज 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

आंखों की रोशनी प्रदूषण से भी प्रभावित होती है। इसलिए शरीर के इस सबसे नाजुक हिस्से को प्रदूषण से बचाना जरूरी है। प्रदूषण आंखों में जलन का मुख्य कारण है। डॉक्टरों के मुताबिक इन दिनों वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में अधिकतर लोग आंखों में जलन, लाल होना, पानी आना की समस्या से पीड़ित हैं। प्रदूषण से आंखों के ड्राई होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इस बीमारी से न सिर्फ मरीज को असुविधा होती है, बल्कि नजर भी कमजोर हो जाती है। इसके अलावा आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि लोगों को आसान सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए जैसे कि निकलते समय धूप का चश्मा पहनें, खुद को हाइड्रेट रखना, आंखों को रगड़ने से बचना आदि। विशेषज्ञों ने बताया कि ओपीडी में आंखों की एलर्जी के मरीज 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

आंखों पर मेकअप से भी करें परहेज
डॉक्टरों के मुताबिक प्रदूषण के दौरान महिलाएं आंखों पर मेकअप से बचें, क्योंकि धूल के कण मेकअप के साथ चिपक जाते हैं। इस वजह से भी आंखों में जलन और खुजली होती है। मेकअप प्रोडक्ट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से एलर्जी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आंखों की देखभाल
- आंखों को गंदे हाथों से न छुएं।
- घर से बाहर निकलते समय सनग्लास लगाएं।
- आंखों को थोड़ी-थोड़ी देरी में ठंडे पानी से धोएं।
- कॉन्टेक्ट लेंस वाले लोग जीरो नंबर का चश्मा लगाएं।
- डॉक्टर से परामर्श के बाद ही आई ड्रॉप का उपयोग करें।
ये बोले विशेषज्ञ
प्रदूषण से एलर्जिक कंजेक्टिवाइटिस के मरीज 50 फीसदी बढ़े हैं। आंखों में जलन, खुजली, लालिमा, पानी आना की समस्या हो रही है। दिक्कत होने पर विशेषज्ञ से सलाह लें। स्टेरॉयड युक्त आई ड्रॉप डालने के दूरगामी नुकसान हो सकता है। - डॉ. शमी, दिव्य ज्योति आई हॉस्पिटल।

प्रदूषण का ग्राफ बढ़ने से ड्राई आई सिंड्रोम से लेकर आंखों में जलन, खुजली, आंसू आने के मरीज काफी बढ़ गए हैं। इसलिए घरों से बाहर निकलने पर लोग चश्मा पहनें। दिनभर में आंखों को पानी से दो से तीन बार धुलें। दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं। - डॉ. अभिषेक गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed