फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   policeman take rashan from antyodya card

अंत्योदय कार्ड पर राशन ले रहा पुलिसकर्मी का परिवार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
policeman take rashan from antyodya card
सरकार गरीबों को राशन देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अपात्र  भी राशन की लाइन में लगे हुए हैं। आलम यह है कि सरकारी कर्मचारी भी  अंत्योदय कार्ड बनवाकर राशन का लाभ ले रहे हैं। जिले के कटेरा क्षेत्र में  सत्यापन के दौरान एक पुलिसकर्मी के अंत्योदय कार्ड बनवाकर राशन लेने का  मामला सामने आया है। मामले में एसडीएम मऊरानीपुर ने सीओ कानपुर नगर को पत्र  लिखकर पुलिसकर्मी से राशन कार्ड सरेंडर कराने और वेतन से राशन की रिकवरी  कराने के लिए कहा है। लॉकडाउन के दौरान मऊरानीपुर में तमाम अपात्र सामने आए हैं। इसमें कई सरकारी  कर्मचारी भी शामिल हैं। पिछले दिनों नगर पालिका मऊरानीपुर द्वारा गरीबों को  राशन किट का वितरण किया जाना था। इसके लिए अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों की  सूची बनाई गई। जिसमें 15 कार्डधारकों की पात्रता पर संदिग्धतता प्रतीत हुई।  नगर पालिका के अध्यक्ष ने कार्डधारकों की सूची पूर्ति विभाग को भेजी।  जिसमें 10 लोग अपात्र पाए गए। इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। बताया जाता  है कि पुलिसकर्मी पुलिस लाइन कानपुर नगर में सिपाही के पद पर तैनात है।  जबकि परिवार अंत्योदय कार्ड पर राशन का लाभ ले रहा है। मामले की जानकारी पर  एसडीएम मऊरानीपुर ने सीओ पुलिस लाइन कानपुर नगर और प्रतिसार निरीक्षक को  पत्र लिखकर पुलिसकर्मी का कार्ड सरेंडर कराने और सैलरी से रिकवरी कराने के  लिए कहा है। इसे लेकर क्षेत्र के अपात्रों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed