फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   policeman of jhansi make nayab tehseeldaar

नायब तहसीलदार बना झांसी में तैनात सिपाही

Sat, 22 Oct 2022 11:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
policeman of jhansi make nayab tehseeldaar
झांसी। झांसी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अनिल चौधरी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल की है। उनको नायब तहसीलदार के पद पर चयनित किया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से शिकोहाबाद के छोटे से गांव छीछामई निवासी अनिल के पिता पेशे से किसान हैं। परिवार में दो बड़ी बहनों के साथ ही एक बड़ा भाई भी है। उनकी दोनों बहनों की शादी हो गई है तथा बड़ा भाई निजी कंपनी में कार्यरत है। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर अनिल ने वर्ष 2016 में पुलिस की नौकरी पाई।
विज्ञापन

झांसी कोतवाली, सीओ कार्यालय, गुरसराय मेें तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में वह पुलिस लाइन झांसी में हैं। पुलिस की नौकरी करने के साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। इस दौरान उन्होंने यूपी पीसीएस परीक्षा में 21वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस महकमे के आला अफसरों ने शुभकामनाएं दी हैं। इसका श्रेय अनिल ने अपने पिता और परिवार के सदस्यों को दिया है। उन्होंने बताया कि सिपाही बनने के बाद अधिकारियों को देखकर उन्होंने मन में ठान लिया था कि वह भी एक दिन अधिकारी बनकर दिखाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed