{"_id":"c196f7e35a60450787686a41b7514ea7","slug":"police-will-oversee-the-third-eye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर नजर रखेगी तीसरी आंख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर नजर रखेगी तीसरी आंख
ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
झांसी। पुलिसकर्मियों द्वारा थाने में आने वाले फरियादियों और पीड़ितों के साथ किए जाने वाले व्यवहार में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से प्रदेश पुलिस प्रमुख नई पहल करने जा रहे हैँ। पुलिस कर्मियों की वर्दी पर बॉडी वेयर कैमरे लगाए जाएंगे।
इन कैमरों में ब्लूटूथ की तरह माइक्रोचिप लगी होगी, जिसे शाम को पुलिस कप्तान कंप्यूटर पर चेक कर सकेंगे। इससे यह पता चलेगा कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार कैसा है। यह प्रयोग प्रथम चरण में नोएडा के पांच पुलिस कर्मियों पर आजमाया जाएगा। अगर सफल रहता है तो इसे प्रदेश के हर थाने में लागू किया जाएगा।
पुलिस को आमजन व थाने आए फरियादी और पीड़ित से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत अधिकारियों द्वारा दी जाती है, इसके बावजूद पुलिस का रूखा व्यवहार जगजाहिर है। निवर्तमान आईजी जोन कानपुर आशुतोष पांडेय ने पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जन से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाईं। इसमें काफी हद तक पुलिस की छवि को जनता के समक्ष स्वच्छ और अच्छा रखने में उन्हें सफलता भी मिली।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार अब प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने नई कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर बॉडी वेयर कैमरे लगाने की योजना बनाई है। इसकी शुरूआत नोएडा से की जाएगी। वहां पांच पुलिसकर्मियों की वर्दी पर यह कैमरे लगाए जाएंगे।
इन कैमरों को शर्ट के कंधे, कॉलर अथवा बटन पर लगाया जा सकेगा। दिनभर रिकॉर्डिंग हो सके, इसके लिए कैमरे में कम से कम 8 जीबी की मेमोरी रहेगी। इतना ही नहीं, दिनभर की रिकॉर्डिंग को सहेजकर रखने के बाद उसे थाने में जमा करना होगा। शिकायत आने पर पुलिस कप्तान किसी भी पुलिसकर्मी की प्रतिदिन की रिकॉर्डिंग चेक कर सकेंगे। यदि पुलिसकर्मी के व्यवहार में रूखापन और कड़क स्वभाव की शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई होगी।