{"_id":"5a41683e4f1c1baa268b5e18","slug":"police-will-get-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास पर कब्जा जमाए पुलिसवालों को मिलेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास पर कब्जा जमाए पुलिसवालों को मिलेगा नोटिस
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस अब खुद ही अवैध कब्जे पर उतारू है। पुलिस लाइन में कई पुलिसकर्मियों ने सरकारी आवासों में कब्जे जमा रखे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद पुलिसकर्मी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे 24 पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजने की तैयारी है। यदि इसके बाद भी आवास खाली नहीं कराया गया तो मानक अनुसार किराया वसूल किया जाएगा।
कई साल पहले पुलिसकर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण हो चुका है। कुछ पुलिसकर्मी कई साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस लाइन के सरकारी आवासों में कब्जा जमाए हुए हैं। अवैध कब्जा जमाए पुलिसकर्मियों को आवास खाली कराने के आदेश दिए गए, लेकिन आवास खाली नहीं किए जा रहे हैं। अब ऐसे 24 पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजने की तैयारी है। आवास खाली नहीं हुआ तो मानक किराया वसूलने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
भटक रहे आवास के लिए
पुलिस लाइन के आवासों पर अवैध कब्जे के चलते नई तैनाती वाले पुलिसकर्मियों को आवास के लिए भटकना पड़ रहा है। आवासों को खाली कराने के लिए तल्ख तेवर के एसएसपी जेके शुक्ल ने आवासों को खाली कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नजरअंदाज किए गए आदेश
कई बार अवैध रूप से आवासों पर काबिज पुलिसकर्मियों को आदेश जारी किए गए, लेकिन इसे लगातार नजरअंदाज किया गया। अब जल्द आवास खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।
कुलदीप नारायण, एसपी देहात।