{"_id":"627aa36af711e8148421d9a6","slug":"police-tightening-noose-on-bsp-leader-lalaram-gathering-evidence-jhansi-news-jhs220426421","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता लालाराम पर पुलिस कस रही शिकंजा, जुटा रही सुबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता लालाराम पर पुलिस कस रही शिकंजा, जुटा रही सुबूत
विज्ञापन
झांसी। बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार पर पुलिस बहुत जल्द शिकंजा कस सकती है। छात्रा के अपहरण के आरोप में उनका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ सुबूत एकत्रित करने में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पुख्ता सुबूत हाथ आने के बाद आरोपी बसपा नेता की गिरफ्तारी भी कराई जाएगी।
टहरौली निवासी छात्रा (19) के बयान के बाद टहरौली थाने में बसपा नेता लालाराम अहिरवार के खिलाफ उसके अपहरण के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि 18 अप्रैल को गांव से उसे नीरज सिंह पुत्र राघवेंद्र उर्फ भज्जू एवं अंकित सिंह पुत्र राघवेंद्र यादव अगवा कर ले गए। यहां से उसे बसपा नेता लालाराम अहिरवार के प्रेमनगर स्थित राजगढ़ फार्म हाउस ले जाया गया। इस फार्म हाउस पर उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। यहीं से उसे आशू नामक युवक को सौंप दिया गया। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उधर, बसपा नेता का नाम सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। अब पुलिस नए सिरे से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। एसपी (आरए) नैपाल सिंह का कहना है कि आरोपी बसपा नेता के खिलाफ भी सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। सुबूत मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
एसएसपी से मिले बसपा कार्यकर्ता
झांसी। बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज होने से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात करके इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार ने कहाकि फार्म हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस उनकी पड़ताल करे। इससे सच्चाई सामने आ जाएगी। बसपा कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित ठहराया। बसपा नेताओं ने उनके ऊपर लगे दुष्कर्म के आरोपों को भी खारिज किया।