फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police Recruitment Examination: 3160 candidates made the distance

पुलिस भर्ती परीक्षा : 3160 अभ्यर्थियों ने बनाई दूरी

Mon, 26 Aug 2024 12:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Examination: 3160 candidates made the distance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को दोनों पालियों में 6288 अभ्यर्थियों के मुकाबले 3128 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3160 अनुपस्थित रहे। पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया।
आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थी केंद्र के बाहर जमा हो गए थे। कागजातों की गहनता से जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। पहली पाली में हुई परीक्षा में पंजीकृत 3144 परीक्षार्थियों के मुकाबले 1561 उपस्थित रहे, 1583 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 3144 के मुकाबले 1567 अभ्यर्थी उपस्थित और 1577 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिसकर्मी तैनात रहे। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी भ्रमणशील रहे। रविवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी भी जनपद पहुंचे। उन्होंने परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज, नेहरू महाविद्यालय, श्रीवर्णी जैन इंटर काॅलेज में परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में चेकिंग-फ्रिस्किंग, कंट्रोल रूम, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, परीक्षा केंद्रों पर लगी ड्यूटी व अन्य सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, सीओ सदर अभय नारायण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कंट्रोल रूम के जरिये रखी जा रही परीक्षा पर नजर
पुलिस भर्ती परीक्षा की पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में हो रही परीक्षा की निगरानी के लिए पुलिस लाइन में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके जरिये परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी की जा रही है।

---------
परीक्षा - पंजीकृत अभ्यर्थी - उपस्थित - अनुपस्थित
प्रथम पाली - 3144 - 1561 - 1583
द्वितीय पाली - 3144 - 1567 - 1577
योग - 6288 - 3128 - 3160
----------
फोटो-06
कैप्शन- अंजली
झांसी से आईं अंजली ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए छह माह का अतिरिक्त समय मिल गया था। गणित के प्रश्न इस बार कठिन आए थे, जिन्हें हल करने में परेशानी हुई।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed