फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police officers disobeying their seniour

कप्तान की भी नहीं सुन रहे थानेदार

Sat, 11 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 11 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
झांसी। आईजी, डीआईजी ही नहीं कप्तान के भी आदेश उनके मातहत नहीं मान रहे हैं। करीब दो माह से डीआईजी व कप्तान प्रत्येक मीटिंग में पंचायत चुनाव को लेकर थानेदारों को गांवों में बैठक करने के निर्देश दे चुके हैं, मगर अब तक कहीं पर भी निर्देशों का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर उच्चाधिकारी रणनीति बनाकर तैयारी में जुट गए हैं, मगर उनका धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा है। करीब दो माह से डीआईजी अजय मोहन शर्मा व कप्तान किरण एस कई बार पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए थानेदारों व सीओ को गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक करके हालात का आकलन करने के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन


यहां तक कहा जा चुका है कि गांवों में चल रहे रंजिश-झगड़ों के मामले में कार्रवाई की जाए। चिह्नित लोगों को पाबंद करने और गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई हो। विगत दिनों एसएसपी ने फिर से गांवों में बैठक करने के आदेश दिए थे, मगर अभी तक उसका कोई पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे पर एसएसपी का कहना है कि यह हकीकत है कि पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में बैठकें नहीं हुई हैं। मगर अब ईद के बाद प्रभावी तौर से गांवों में पंचायत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed