फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police not left kabja

और इधर पुलिस वाले भी नहीं छोड़ रहे कब्जा

Thu, 29 Oct 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police not left kabja
झांसी। एक साल बीतने के बाद भी पुलिस आवास अब तक खाली नहीं हो सके। गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद भी पुलिसकर्मी मकान खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे चालीस से अधिक पुलिसकर्मियों को नोटिस देने की तैयारी है। सभी पर विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

जिले में तैनात रहे कई पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण अन्य जिलों में होने के बाद लंबे समय से आवासों पर कब्जे हैं। ऐसे में अन्य जनपदों से आए पुलिसकर्मियों को आवास पाने में दिक्कत हो रही है। एक साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद अब तक आवास खाली हो सके। साल के शुरूआत में करीब तीस से अधिक पुलिसकर्मियों ने आवास खाली किए थे, लेकिन चालीस से अधिक पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिन्होंने आवास अब तक खाली नहीं किए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई तेज कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि कब्जा किए पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजा जाएगा। सख्ती के साथ जल्द ही आवास खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यह नियम
शासन के नियमों के अनुसार कार्यक्षेत्र वाले जिले में जिन पुलिसकर्मियों के पास अपने घर हैं उनको सरकारी आवास नहीं मिलेगा। शासकीय आवास में रहते हुए भी अगर वह अपना मकान बना लेते हैं तो भी विभाग को इसकी जानकारी देनी होती है। ऐसी स्थिति में भी उसे आवास आवास छोड़ना होता है। पुलिसकर्मी भी इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed