फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police ne pakde do badmash

पुलिस के हत्थे चढ़े जंजीर छीनने वाले दो बदमाश

Wed, 04 Sep 2019 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
police ne pakde do badmash
पुलिस के हत्थे चढ़े जंजीर छीनने वाले दो बदमाश
विज्ञापन

झांसी। पुलिस ने सुबह टहलने जाने वाली महिलाओं की जंजीर छीनने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया है। बदमाशों ने पिछले दिनों आवास विकास और शिवाजी नगर में घटनाओं को अंजाम दिया था। उनके पास से दो सोने की जंजीर, एक तमंचा, मोटर साइकिल व मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिली सफलता।
विगत 28 अगस्त को सीपरी बाजार क्षेत्र के आवास विकास के के पुरी कॉलोनी निवासी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सेंगर की मां विमला सुबह घर से टहलने निकली थीं, बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की जंजीर छीन ले गए थे। इसी तरह 21 मई को नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी उषा के गले से जंजीर छीनी गई थी। पुलिस ने सोमवार की रात नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को मऊरानीपुर तिराहा कब्रिस्तान के पास से पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो सोने की जंजीर, दो तमंचा, तीन कारतूस, मोटर साइकिल व एक मोबाइल बरामद किया। बदमाशों के नाम चिरगांव के तालाबपुरा निवासी जितेंद्र अहिरवार व लाइन डेरा निवासी विजय सिंह राजपूत है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सुबह टहलने जाने वाली महिलाओं को ही निशाना बनाते हैं। चिरगांव से सुबह चार से साढ़े चार बजे निकलने के बाद झांसी आ जाते थे। वारदात को अंजाम देकर तुरंत ही चिरगांव चले जाते थे। पुलिस सूचना पर हरकत में आए, इसके पहले ही वह अपने घर पहुंच जाते थे। इसलिए उनको पकड़ना मुश्किल हो रहा था। मौके पर जो सीसीटीवी फुटेज मिले, उनकी मदद से बदमाशों तक पहुंचना आसान हो गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ संग्राम मौजूद थे। टीम में नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर, उपनिरीक्षक विजय कुमार पांडे, मंडी चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य कुमार अवस्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed