फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police mla clash

पुलिस को भारी पड़ा विधायक से पंगा

Thu, 14 Sep 2017 01:29 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 14 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
police mla clash
प्रशासन - फोटो : demo pic
मंगलवार को चिरगांव थाने पहुंचे गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की थाने में तैनात एक उप निरीक्षक से नोकझोंक हो गई थी। बुधवार को एसएसपी ने चिरगांव थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि विधायक की शिकायत पर दारोगाओं को स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

चिरगांव में विधायक जवाहर सिंह राजपूत से क्षेत्र के कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की थी। इस पर विधायक सीधे थाने पहुंच गए थे। यहां उप निरीक्षक की उनसे नोकझोंक हुई थी। चर्चा रही कि विधायक थाने में पकड़े गए कुछ युवकों की पैरवी के लिए गए थे। वहीं, विधायक का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि पुलिस तीन दिन से दो युवकों को थाने में बैठाए है। न उनका चालान काटा जा रहा है और न ही छोड़ा जा रहा है। यह भी पता चला था कि युवकों को थाने में बेरहमी से पीटा गया है। इसकी जानकारी करने वह थाने गए थे। नोकझोंक उनकी किसी से नहीं हुई थी। मामले की जानकारी एसएसपी को भी दी थी।
विज्ञापन


वहीं, एसएसपी जेके शुक्ला ने बताया कि थानाध्यक्ष संतप्रकाश व उप निरीक्षक शिवभूषण दीक्षित का कार्य संतोषजनक नहीं था। दोनों में आपसी तालमेल का अभाव था, जिससे उनका ट्रांसफर किया गया है। इसका विधायक से इसका कोई सरोकार नहीं है। कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ रखने के लिए स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि थानाध्यक्ष संत प्रकाश को क्राइम ब्रांच और उप निरीक्षक शिवभूषण दीक्षित को पुलिस लाइन भेजा गया है। साइबर सेल प्रभारी रूपकृष्ण त्रिपाठी को चिरगांव थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed