{"_id":"60e0c9a08ebc3ebb6750b1e3","slug":"police-manmani-upset-bussinesman-dehat-news-jhs1986749116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मनमानी पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मनमानी पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबीना। बबीना के त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में बनी दुकानों को बंद कराने के मामले में शनिवार को व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापारियों ने विधायक के साथ एसएसनी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बबीना थाना पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया।
दरअसल, शुक्रवार को बबीना पुलिस ने त्रिलोकी नाथ मंदिर स्थित दुकानों को बंद करवा दिया था। पुलिस ने त्रिलोकी नाथ मंदिर एवं दुकाने बबीना थाना परिसर की भूमि में बताकर कार्रवाई की थी। कार्यवाही को लेकर व्यापारी और मंदिर कमेटी के लोग पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं।
मंदिर कमेटी का मानना है कि बबीना पुलिस जबरन मंदिर एवं उसकी दुकानों पर कब्जा करने का अनैतिक प्रयास कर रही है। मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर की भूमि का मुकदमा न्यायालय में जीता जा चुका है। पुलिस की कार्यवाही से क्षुब्ध व्यापारी एवं मंदिर कमेटी के लोग शनिवार को क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह के पास पहुंचे। बबीना विधायक राजीव सिंह ने मंदिर कमेटी एवं व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि उनके द्वारा पुलिस के बड़े अधिकारियों से बात की जाएगी, व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित व्यापारियों ने समस्या से संबंधित ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक झांसी कार्यालय में भी दिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल पाठक ने बताया कि पुलिस द्वारा मंदिर एवं उसकी दुकानों को अपने अधिकार में लेने की बात कही जा रही है जबकि मंदिर समिति 20 वर्षों से मंदिर की सेवा में नियमित कार्य कर रही है।
मंदिर कमेटी के प्रबंधक एडवोकेट रामजी लाल गुप्ता ने बताया है कि बबीना थाना बनाम मंदिर कमेटी के मुकदमे का फैसला न्यायालय द्वारा सन 1990 में दिया गया था। न्यायालय ने दिए हुए फैसले में सबूतों के अभाव में बबीना थाने का मालिकाना हक खारिज कर दिया था।
मामले में बबीना थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मालूम हुआ है कि मंदिर एवं उसकी दुकानें बबीना थाना की जमीन पर बनी हुई हैं। जिस पर बबीना थाने का अधिकार है।