फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police man suspend in jhansi

मारपीट करने वाले दोनों पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
police man suspend in jhansi
मारपीट करने वाले दोनों पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन

झांसी के थाना मोंठ इलाके में ड्यूटी के दौैरान डायल 100 कर्मियों के बीच हुई मारपीट के बाद एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने पूरे मामले में दोनों की अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है।

रविवार दोपहर थाना मोंठ क्षेत्र के अमरा गांव के पास प्वाइंट पर डायल 100 पीआरवी पुलिस 0385 की गाड़ी में सिपाही जवाहर, चालक अरुण कुमार व ऑपरेटर अरुण सिंह ड्यूटी पर थे। कहासुनी के बाद जवाहर व अरुण सिंह में मारपीट हो गई थी। जिसमें चोट लगने से सिपाही जवाहर घायल हो गए थे। मामले की जानकारी पाकर एएसपी राहुल मिठास व सीओ मोंठ संग्राम सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर देर रात रिपोर्ट एसएसपी डॉॅ. ओपी सिंह को सौंपी थी। सोमवार को एसएसपी ने जवाहर व अरुण को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले में दोनों की अनुशासनहीनता मानी गई है। घटना के बाद ही तीनों सिपाहियों को ड्यूटी से हटा दिया गया था। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि विभागीय कार्रवाई के लिए जांच जारी है। जिसके बाद आगे की भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed