फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police gets clue about missing tailor master

टेलर मास्टर का लगा सुराग, 20 जून से हैं लापता

Thu, 11 Jul 2019 08:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
police gets clue about missing tailor master
टेलर मास्टर का लगा सुराग, 20 जून से हैं लापता
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली इलाके में रहने वाले लापता टेलर मास्टर के मामले में पुलिस के हाथ सुराग लगे हैं। संभावना है कि पुलिस उक्त प्रकरण का जल्द खुलासा कर सकती है।

कोतवाली क्षेत्र के अंदर लक्ष्मी गेट के रहने वाले संजय जोशी टेलर मास्टर हैं। 20 जून को वे घर पर काम कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था। उक्त व्यक्ति ने बच्चों की ड्रेस सिलवाने की कहकर बस स्टैंड बुलाया था। वे दोपहर के समय बस स्टैंड जाने की कहकर चले गए थे, इसके बाद से घर नहीं लौटे। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने खोेजबीन की थी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था। नवाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश के प्रयास भी किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के दस दिन परिजनों ने एसएसपी से मिलकर अपहरण की आशंका जताई थी। जिस पर एसएसपी ने स्वॉट टीम व नवाबाद पुलिस को लापता टेलर की तलाश करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने पड़ताल करते हुए नंबर को भी खंगाला था, जहां पुलिस को कई महत्वपूर्र्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed