{"_id":"5d584f6b8ebc3e89ab6b3c26","slug":"police-found-clue-dislosure-soon-jhansi-news-jhs1460127142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की हत्या, फ्लैट में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार की हत्या, फ्लैट में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 18 Aug 2019 03:59 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए पंद्रह लाख रुपये लेकर शनिवार को सुबह घर से निकले राजघाट परियोजना में ठेकेदारी करने वाले एक व्यक्ति की कोतवाली क्षेत्र स्थित पीतांबरा इंक्लेव के एक फ्लैट में हत्या कर दी गई। उसके सिर पर प्रहार किया गया था। मौके से रुपये भी गायब थे। शाम को शव मिलने की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल की।
विज्ञापन
कोतवाली के नई बस्ती के गोड़ुआ मुहल्ला निवासी बलवीर प्रजापति (53) सरकारी ठेकेदार थे। शनिवार की सुबह वे घर से फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए 15 लाख रुपये लेकर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस पीतांबरा इंक्लेव में बिकने वाले फ्लैट पर पहुंची। फ्लैट का ताला लगा हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस ने ताला तुड़वाया। अंदर किचिन के पास खून से लथपथ हालत में बलवीर का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन