फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police cut the invoice of police

बीस से अधिक पुलिसकर्मियों के काटे चालान

Thu, 07 Nov 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
police cut the invoice of police
दूसरे दिन बीस से अधिक पुलिसकर्मियों के काटे चालान
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को भी चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट के बाइक दौड़ा रहे पुलिस वालों के चालान काटे गए। एसएसपी के मुताबिक दूसरे दिन 20 से भी ज्यादा पुलिस वालों के चालान काटे गए। वहीं, सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर उनके थाने में कोई बाइक सवार सिपाही बगैर हेलमेट के आता है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही, पुलिस लाइन और एसएसपी ऑफिस में आने वाले पुलिस कर्मियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है।
हेलमेट पहनने के नियम के प्रति लोगों को जागरूक करने और पुलिस वालों द्वारा इसके लगातार उल्लंघन के खिलाफ अमर उजाला लगातार मुद्दा उठा रहा है। आला पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। इस कड़ी में जनपद के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुई वाहन चेकिंग के दौैरान करीब 400 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। इनमें बीस से अधिक पुलिसकर्मी भी निशाने पर रहे। वहीं, पचास से अधिक पुलिसकर्मियों को भी नोेटिस भेजे गए।
विज्ञापन

यातायात माह के चलते बुधवार को जिले में वाहन चेकिंग की गई। बिना हेलमेट वाहन चालक ही निशाने पर रहे। जिले के साथ-साथ महानगर के इलाइट चौैराहा, बस स्टैंड, कचहरी चौैराहा, जेल चौराहा, खंडेराव गेट, बीकेडी चौैराहा, सीपरी बाजार समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग हुई। इस दौरान करीब 400 से वाहनों चालकों के साथ बिना हेलमेट पहने करीब बीस से अधिक पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। एसएसपी डॉॅ. ओपी सिंह ने बताया कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। थानेदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पुलिसकर्र्मी थाने में बिना हेलमेट प्रवेश नहीं करेगा। नियम का पालन न होने वाले थानेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed