फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police Classroom: Speaking out against crime is your weapon; silence is harmful.

पुलिस की पाठशाला: अपराध के खिलाफ बोलना आपक हथियार, चुप्पी नुकसानदेह

Thu, 25 Jun 2026 06:15 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 25 Jun 2026 06:15 AM IST
सार

क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी कोई परेशान करे तो इसकी शिकायत जरूर करें, वरना परेशानी बढ़ती जाएगी और आप अंदर ही अंदर घुटन महसूस करेंगी और हमेशा भयभीत रहेंगी। 

विज्ञापन
Police Classroom: Speaking out against crime is your weapon; silence is harmful.
क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने छात्राओं को जागरूक करती हुईं। - फोटो : संवाद

विस्तार

बुंदेलखंड सेवा मंडल की ओर से संचालित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला के बैनर तले पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने छात्राओं को जागरूक करते हुए उनको अपने साथ होने वाले अपराध के बारे में खुलकर बोलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होेंने कहा अन्याय का प्रतिरोध करना चाहिए। चुप्पी हमेशा नुकसानदेह साबित होती है। मिशन जागृति के बारे में बताते हुए उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 को याद रखने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मोबाइल रिचार्ज न होने पर भी इन नंबरों पर कॉल जाती है। जब भी कोई परेशान करे तो इसकी शिकायत जरूर करें, वरना परेशानी बढ़ती जाएगी और आप अंदर ही अंदर घुटन महसूस करेंगी और हमेशा भयभीत रहेंगी। छात्राओं को साइबर दुनिया में भी सचेत रहने की नसीहत दी। कहा इंटरनेट पर साइबर बुलिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। साइबर बुलिंग का मतलब कि इंटरनेट के माध्यम से किसी को धमकाना, प्रताड़ित करना, ब्लैकमेलिंग करना, टेक्स्ट मैसेज, फोटो, ऑडियो, वीडियो आदि भेजना होता है। डिजिटल में इस तरह की घटनाएं रोजाना हो रहीं हैं। इससे बचने के लिए पर्सनल आईडी में प्राइवेसी लगाकर रखें। इस दौरान महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल, प्रबंधक प्रभात सक्सेना, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ओझा, देवी सिंह कुशवाहा, संतोष गुप्ता, नारायण पटेरिया आदि मौजूद थे।



एनसीसी छात्राओं ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
विद्यालय की एनसीसी छात्राओं की टोली ने वैष्णवी त्रिपाठी और सौफीन खान की अगुवाई के अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बालकों के घोष दल ने घोष वादन के साथ गार्ड ऑफ़ ऑनर सलामी एवं परेड प्रस्तुत की।
विज्ञापन



छात्राओं को जानकारी देतीं सीओ प्रिया सिंह...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed