फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police captains will have to give account of public hearing

पुलिस कप्तानों को देना होगा जनसुनवाई का हिसाब

Tue, 10 May 2022 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police captains will have to give account of public hearing
झांसी। पुलिस कप्तानों ने जनसुनवाई के दौरान कितनी शिकायतें सुनीं, अब उनको इसका पूरा ब्यौरा भी रखना होगा। हर सप्ताह इसका हिसाब डीआईजी कार्यालय को भेजना होगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने पुलिस कप्तान से लेकर सीओ स्तर तक के पुलिस अफसरों को रोजाना अपने कार्यालय में सुबह दस से बारह बजे तक प्रत्येक दशा में जन सुनवाई का निर्देश दिया है। शासन की मंशा है जिला स्तर पर शिकायत निपट जाने से ऊपर इनका बोझ नहीं बढ़ता लेकिन, इसके बाद सीओ स्तर के अफसरों के जनसुनवाई न करने की शिकायत अभी भी मिल रही है। डिप्टी एसपी भी गिने-चुने दिन ही कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करते हैं। इन शिकायतों पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए झांसी, ललितपुर एवं जालौन के पुलिस कप्तान समेत सीओ एवं डिप्टी एसपी को प्रत्येक दशा में जन सुनवाई नियमित तौर पर कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed