फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police assaulted

सुलह कराने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही घायल

Sun, 16 May 2021 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
police assaulted
झांसी। शुक्रवार की रात नवाबाद के पिछोर इलाके में दो किराएदारों के बीच सुलह कराने पहुंची पुलिस टीम पर युवक ने हमला बोल दिया। गुलेल से निशाना साधकर उसने पुलिस टीम पर जमकर पत्थर बरसाए। इसमें एक महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह पुलिस ने युवक को काबू में किया। पति पत्नी को गिरफ्तार करके पुलिस नवाबाद थाने लेकर आई। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिछोर स्थित सनसाईन स्कूल के पास अमित अहिरवार (34) अपनी पत्नी एवं साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ किराए के मकान पर रहता है। उसी मकान में प्रीतम उर्फ प्यारे (36) भी अपनी पत्नी सावित्री के संग रहता है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात प्रीतम ने शराब के नशे में अमित की पत्नी एवं बच्ची को घर से बाहर धकेलकर दरवाजा बंद कर लिया। दोनों मां-बेटी काफी देर तक बाहर ही खड़ी रहीं। रात करीब दस बजे जब अमित वापस लौटा, तब उसने भी दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन प्रीतम ने गेट नहीं खोला।
विज्ञापन

इस पर अमित ने पीआरबी को फोन कर दिया। थोड़ी देर में मौके पर पीआरबी-361 पहुंच गई। पीआरबी टीम ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन, प्रीतम ने पुलिसकर्मियों के संग भी गाली गालौज शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग भी वहां जमा हो गए। अचानक प्रीतम पत्नी सावित्री को लेकर छत पर चढ़ गया और गुलेल से निशाना साधकर पुलिस टीम पर पत्थर बरसाने लगा। पत्थरबाजी शुरू होते ही पुलिस टीम में भगदड़ मच गई। महिला सिपाही प्रतिमा पटेल के माथे पर पत्थर लगने से उसका सिर फूट गया। वह लहूलुहान हो गईं। पीआरबी वहां से पुलिस चौकी लौट आई। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। देर रात सीओ सिटी राजेश सिंह, इंस्पेक्टर नवाबाद ईश्वर सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने इमारत के पीछे से जाकर प्रीतम को धरदबोचा। घर की तलाशी लेने पर वहां से कई गुलेल समेत कई बोरियों में पत्थर बरामद हुए हैं। घायल सिपाही प्रतिमा की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ जान से मारने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed