फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police aapki, bataiye apni samsya

पुलिस आपकी है, बेझिझक समस्या बताएं

Sun, 20 Jan 2019 02:01 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 20 Jan 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
police aapki, bataiye apni samsya
aprajita 100 miliun smiles - फोटो : amarujala
नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत शनिवार को लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं को संदेश दिया कि वे किसी भी प्रकार की अप्रिय बात पर चुप्पी न साधें, बल्कि खुलकर बोलें और अपने लोगों से चर्चा करें। जरूरत पढ़ने पर पुलिस को बताएं। पुलिस आपकी है और आपके ही लिए है। इस दौरान शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

महिला थान की प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने कहा कि लड़कियों के लिए उनकी चुप्पी अक्सर घातक सिद्ध होती है। छोटी सी अप्रिय घटना को भी नजरअंदाज न करें। ये घटनाएं कभी भी बड़ा रूप धारण कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी छोटी-बड़ी बातें अपने परिजनों से शेयर करें। इसके अलावा पुलिस को बताने में भी किसी तरह का संकोच न करें। यदि कुछ गलत हो रहा है तो वह बिना झिझक पुलिस से शिकायत करें। पुलिस को अपना सहयोगी मानें। पुलिस पीड़िता का नाम उजागर किए बगैर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें सिर की चोट की वजह से होती हैं। इसलिए बालिकाएं अपने अपने परिजनों को बगैर हेलमेट के दुपहिया न चलाने दें। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को यूपी-100, वीमेन पॉवर लाइन 1090 के बारे भी जानकारी दी। छात्राओं से कहा कि अगर आपको कोई परेशान करता है तो सिर्फ 100 या 1090 नंबर पर एक कॉल कीजिए। आपसे कोई सुबूत नहीं मांगा जाएगा और मनचले को सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, शिक्षिका सुनीता सिंह, अंजुम आरा, हेमलता आर्य, अंजू गुप्ता, दिव्या श्रीवास्तव, रेखा अग्रवाल मौजूद रहीं।

बालिकाओं ने पूछे सवाल
---------------------
सवाल: शराब पीने वालों पर पुलिस कार्रवाई क्यूं नहीं करती? - मानसी प्रजापति
जवाब: पुलिस कार्रवाई करती है। पिछले एक माह में शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर डेढ़ सौ से अधिक लोगों का चालान किया गया।

सवाल: कोई रास्ते में परेशान करे तो किससे शिकायत करें? - नैंसी वर्मा
जवाब: 100 नंबर या फिर संबंधित थाने पर शिकायत करें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा और समस्या का समाधान हो जाएगा।


सवाल: सड़क दुर्घटना की शिकायत पर पुलिस सुबूत मांगती है। सुबूत कहां से लाएं? - रूपाली शर्मा
जवाब: ऐसा बिलकुल नहीं है, पुलिस मात्र यह पता करती है कि हादसा कैसे हुआ, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

सवाल: पुलिस से लोगों को डर क्यों लगता है? - मुस्कान
जवाब: पुलिस से अपराधियों को डर लगता है। आम जनता को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस लोगों की सहायता के लिए है। पुलिस को मित्र समझें।

स्वाभाविक हैं शारीरिक परिवर्तन, घबराएं नहीं
पुलिस की पाठशाला के दौरान जिला अस्पताल की किशोरी क्लिनिक की काउंसलर हेमलता शर्मा ने कहा कि 10 से 18 वर्ष की आयु किशोरावस्था होती है। यह जीवन का सबसे अहम पड़ाव होती है। इस आयु वर्ग में बालिकाओं में आंतरिक और बाहरी शारीरिक बदलाव होते हैं। इससे घबराएं नहीं, ये स्वाभाविक होते हैं। खासतौर पर माहवारी के दिनों में बालिकाएं सेहत का खास ख्याल रखें। पौष्टिक आहार लें। कपड़े का कतई इस्तेमाल न करें, पैड का उपयोग करें। सेनेटरी पैड किशोरी क्लिनिक में नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed