फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM to inaugurate Bundelkhand's first e-library

बुंदेलखंड की पहली ई-लाइब्रेरी का पीएम करेंगे लोकार्पण

Fri, 19 Nov 2021 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
PM to inaugurate Bundelkhand's first e-library
झांसी। खूबसूरत अटल एकता पार्क का शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। पार्क के भीतर बुंदेलखंड की पहली ई-लाइब्रेरी भी बनाई गई है। इसका भी लोकार्पण होगा। करीब साढ़े ग्यारह करोड़ की लागत से तैयार यह पार्क बुंदेलखंड के सबसे खूबसूरत पार्कों में एक है। यहां कैफेटेरिया समेत खूबसूरत ओपन थियेटर तैयार कराया गया है। पार्क के भीतर बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण ने करीब चालीस हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में कई सुविधाओं से लैस इस पार्क का निर्माण कराया है। पार्क के खुलने का इंतजार पिछले काफी समय से महानगरवासी कर रहे थे। आखिरकार प्रधानमंत्री के आने के बाद उनका यह इंतजार खत्म हुआ। लोकार्पण से पहले पार्क को अंतिम रूप देने में जेडीए अफसर जुटे रहे। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित के मुताबिक पार्क के भीतर पुस्तकालय, जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम, किड्स जोन योग स्थल एवं ओपन थियेटर अलग-अलग बनाए गए हैं। ओपन थियेटर में करीब पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। पार्क के अंदर कैफेटेरिया बनाई गई है। पार्क के बीचों-बीच करीब 800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में दो मंजिला अष्टकोणीय भवन में पुस्तकालय बना है। इसी पुस्तकालय में ई-लाइब्रेरी बनाई गई है। आधुनिक क्षमताओं वाली यह बुंदेलखंड की पहली ई-लाइब्रेरी है। पुस्तकालय में छात्रों एवं साहित्य प्रेमियों के लिए तमाम पुस्तकें रखवाई गई हैं। पुस्तकालय के भीतर छात्रों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया बनाई गई है। उपाध्यक्ष का कहना है कि लोकार्पण के बाद यह पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रसिद्घ शिल्पकार राम सुतार ने बनाई अटल की प्रतिमा
पार्क के बीचों-बीच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लगाई है। यह प्रतिमा गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराने वाले प्रसिद्घ शिल्पकार रामसुतार ने किया है। रामसुतार ने संसद भवन समेत देश भर में स्थापित महात्मा गांधी की तमाम प्रतिमाएं भी तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed