फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM swanidhi yojna

Jhansi News: पीएम स्वनिधि ने बढ़ा दिया बैंकों का एनपीए, सात हजार लाभार्थियों ने वापस नहीं की रकम

Fri, 30 Dec 2022 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
PM swanidhi yojna
झांसी। पीएम स्वनिधि योजना के करीब पचास फीसदी लाभार्थी पीएम स्वनिधि योजना का पैसा तयशुदा समय पर वापस नहीं कर रहे। इससे बैंकों पर करीब 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया। चालू वित्तीय वर्ष में करीब 15 हजार से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिला लेकिन अब तक महज आठ हजार लाभार्थी ही पैसा वापस करने बैंक पहुंचे। शेष लाभार्थी बैंकों को उनके पत्र का भी जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

छोटे कारोबारियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना आरंभ की थी। इसके जरिए छोटे कारोबारियों को 10- 50 हजार का ऋण बिना बैंक गारंटी दिया जाना था। बैंक गारंटी न होने से कारोबारियों ने योजना को हाथों-हाथ लिया। झांसी में एक साल के दौरान पंद्रह हजार कारोबारियों को ऋण दिया गया। समय पर इस ऋण को लौटाने पर सब्सिडी समेत दूसरी किस्त का ऋण भी दिया जाना था लेकिन, बैंक अफसरों का कहना है तयशुदा समय तक करीब सात हजार कारोबारियों ने ऋण वापस नहीं किया। इस सीजन में 15 हजार कारोबारियों में सिर्फ 8 हजार ने ही समय पर ऋण चुकाया। इससे बैंकों का करीब 13 करोड़ रुपये एनपीए हो गया। वहीं, एलडीएम अजय शर्मा का कहना है कि बैंकों की ओर से ऋण वापसी के लिए लगातार कोशिश की जाती है। हर बैंक को इसके लिए लक्ष्य भी दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं में प्राइवेट बैंक जीरो
सरकारी योजनाओं का लाभ बैंकों के माध्यम से ही लाभार्थियों तक पहुंचता है लेकिन, प्राइवेट बैंक इस मामले में जीरो हैं। पीएम सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि योजना, पीएमईजीपी योजना (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) समेत अन्य योजनाओं में प्राइवेट बैंक ने एक भी लाभार्थी को लाभ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक लाभार्थियों की संख्या (पीएमईजीपी योजना )
इंडियन बैंक 24
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 92
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 40
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 52
एचडीएफसी बैंक 0
एस बैंक 0
एक्सिस बैंक 0
आईसीआईसीआई बैंक 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed