फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pm me report me karobari ki maurt ka karan nahi aaya

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारोबारी की मौत का कारण आया आत्महत्या

Mon, 22 Mar 2021 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
pm me report me karobari ki maurt ka karan nahi aaya
झांसी। शनिवार सुबह गल्ला कारोबारी का शव भोजला मंडी स्थित दुकान की शौचालय में लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (फांसी पर लटकना) सामने आया है। परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंचकुइयां निवासी कैलाश नारायण गुप्ता का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के चलते मामला गहरा भी गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (फांसी पर लटकना) आया है। भले ही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच करने में जुटी हुई है। रविवार को भी सीपरी थाने की पुलिस ने भोजला मंडी मेें लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल सका। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed