{"_id":"6105a3698ebc3eb9ee583468","slug":"pm-honored-backward-classes-by-making-27-obc-ministers-jhansi-news-jhs200871335","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 ओबीसी मंत्री बनाकर पीएम ने किया पिछड़ा वर्ग का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 ओबीसी मंत्री बनाकर पीएम ने किया पिछड़ा वर्ग का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दीनदयाल सभागार में शनिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग को उचित सम्मान, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ के सांसद और पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रीमंडल में 27 ओबीसी नेताओं को प्रतिनिधित्व देकर सरकार ने समाज को सम्मान दिया है।
राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अन्य वितरण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, मुद्रा लोन और अन्य दर्जनों योजनाओं से ओबीसी समाज को सीधा लाभ मिल रहा है। झांसी प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि अब जनता भी जातिवाद से ऊपर उठकर सोचने लगी है। इसलिए भाजपा पर जनता भरोसा और बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी पिछड़ा वर्ग को शिक्षा से संपन्न कर आगे बढ़ाना चाहते हैं। केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूलों में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। ताकि, वह पढ़-लिखकर आगे बढ़ सकें। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि 2022 में भाजपा की पुन: सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग का अहम योगदान रहेगा। प्रधानमंत्री द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों को हम जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के सभी समाजों के अध्यक्ष, महामंत्रियों समेत पार्षदों, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया। संचालन चंद्रभान राय ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश साहू, सतीश कुशवाहा, रमाशंकर साहू, विधायक राजीव सिंह पारीछा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, अशोक राजपूत, मोहन सिंह यादव, संतोष सोनी, सतीश कुशवाहा, रंजीत साहू, राजकांतेसा वर्मा, जीतू शिवहरे, छत्रपाल राजपूत, मिथिलेश साहू, लखन कुशवाहा, किशोर रायकवार मौजूद रहे।
भाजपा में ही पिछड़ों का कल्याण: गुप्ता
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में संगमलाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही पिछड़ा वर्ग के कल्याण के बारे में सोचती है। तभी तो आजादी के 70 साल बाद नीट में 27 प्रतिशत का आरक्षण देकर पिछड़ों को इतना बढ़ा सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहले कार्यकाल में वर्ष 2018 में ओबीसी को संविधानिक दर्जा मिला। जनप्रतिनिधियों के बजाए अफसरों के इशारे पर सरकार चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से उन्हें जिले के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बारे में उन्हें मिली है, वो लखनऊ तक जरूर पहुंचाएंगे। लापरवाह और भ्रष्ट अफसर एक महीने के अंदर ही झांसी हटा दिए जाएंगे। उन्होंने कोरोना काल में सरकार की तरफ से किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली, अंकुर दीक्षित, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।