फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM brothers ask corruption remove get a son sahu samaj

‘देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए साहू समाज ने दिया बेटा’

Thu, 29 Oct 2020 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
PM brothers ask corruption remove get a son sahu samaj
बबीना। साहू समाज की प्रतिभा और कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि साहू समाज ने देश के विकास के हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है, देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए साहू समाज में अपना बेटा वतन को सौंपा है। इस सम्मान समारोह में बबीना क्षेत्र के चिकित्सक, पुलिस, पत्रकार और साहू समाज के होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
विज्ञापन

झलक साहू और पलक साहू को मार्शल आर्ट कुंगफू एवं मुएथाई में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने और सिल्की साहू, सुहानी साहू व अनन्या साहू को परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने एवं पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रहलाद दामोदरदास मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का शोषण करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। महिलाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति कार्यक्रम से जुड़कर देश की समृद्धि में भागीदारी दें। प्रहलाद मोदी ने साहू समाज को संदेश देते हुए कहा कि अगर देश का सम्मान बनाए रखना है तो भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान बनाए रखें क्योंकि वह हम सभी के शीर्ष नेतृत्व में ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र साहू ने किया सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक मनीष साहू ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक जय घोष महाराज, ललितपुर नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पलविंदर नंदा, साहू समाज अध्यक्ष लखन लाल साहू, हेमंत साहू, अमित त्रिपाठी, भारत साहू, रोहित साहू, दीपक गुप्ता, संजय किरार, दीपक त्रिपाठी, विनोद पंडा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अपने हाथों से तैयार किए गए घरेलू सामान की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसे देखकर प्रह्लाद मोदी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्तकला कौशल की तारिफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed