फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM awas nirman break

पीएम आवासों के निर्माण पर लगा ब्रेक

Sat, 24 Oct 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
PM awas nirman break
झांसी। बजट की कमी होेने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना को ग्रहण लग गया है। सरकार द्वारा दूसरी किस्त जारी नहीं होने के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह से रुका हुआ है। ऐसे में आवास आवंटित होने के बाद भी लोग झांसी विकास प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले भर के कम आय वाले जरूरतमंदों को मुनासिफ दामों में छत मुहैया करने के लिए के प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की गई थी। योजना के तहत करारी-1 में 756, करारी-5 में 1180 व अंबाबाय में 624 मकानों का निर्माण कार्य को शुरू किया गया था। करारी-1 में झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। जबकि, करारी-5 व अंबाबाय निर्माण कार्य का जिम्मा निजी विकासकर्ताओं को सौंपा गया है। निर्माण कार्य के लिए सरकार द्वारा प्रथम किस्त के रूप में लगभग 25 करोड़ 50 लाख रुपए दिए गए थे। बजट आते ही निर्माण को शुरू कर दिया गया था। शुरूआत में तो निर्माण कार्य ने काफी तेजी थी। लेकिन सरकार द्वारा दूसरी किस्त जारी होने के कारण निर्माण कार्य पर ब्रेक लगा गया है। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बजट के लिए सरकार को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। बजट आते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed