फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Please distribute foodgrains under: DM

निगरानी में वितरित कराएं खाद्यान्न: डीएम

Mon, 11 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Please distribute foodgrains under: DM
khaddny, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उप्र. लखनऊ द्वारा जनपद के लिए अप्रैल 2016 में पूर्व से आवंटित खाद्यान्न के सापेक्ष उठान कराते हुए पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में वितरण कराया जा रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त ने पत्र भेजकर सभी पात्र परिवारों के बढ़े हुए सदस्यों के लिए 672 मीट्रिक टन खाद्यान्न का आवंटन किया है। इसका केंद्र वार उठान कराया जा रहा है। आवंटित खाद्यान्न के वितरण के लिए  5, 8, 11, 15, 18 व 21 तिथियों को निर्धारित किया गया है। इसके लिए 223 नामित त्रिस्तरीय पर्यवेक्षण अधिकारियों को लगाया गया है। उनकी उपस्थिति में ही एक दिन जिला स्तर पर, दो दिन ब्लॉक स्तर पर एवं चार दिन ग्राम स्तर पर खाद्यान्न का वितरण होगा। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवंटित खाद्यान्न का उठान कराकर उसकी निगरानी में उपभोक्ताओं को वितरित कराएं।
विज्ञापन


यहां कर सकते हैं शिकायत
झांसी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में तहसीलों व नगर में तैनात आपूर्ति कर्मियों के नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर संपर्क कर संबंधित लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं। इनमें जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम का नंबर 0510-2380493 है। इसी प्रकार झांसी तहसील के लिए एलएन गुप्ता 9451928051 व अमित कुमार श्रीवास्तव 9415988175, तहसील मऊरानीपुर के लिए सलीम मंसूरी 9936901299 व पवन कुमार 9450079173, तहसील मोंठ के लिए रफीक मंसूरी 8924017547 व अनिल कुमार 9452119859, तहसील गरौठा के लिए राजेश कुमार वर्मा 9450750807 व ओमप्रकाश गुप्ता 9450073392, तहसील टहरौली सलीम अहमद 9450766364 व मुकेश नामदेव 9451169618 एवं नगर निगम में डॉली शर्मा 9457614998, गौरव माहेश्वरी 8010671023 एवं एलएन गुप्ता 9415928051 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed