फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plazma thearapy success in jhansi, 70 percent paisent well

झांसी में सफल साबित हो रही प्लाज्मा थेरेपी, 70 फीसदी कोविड मरीज स्वस्थ

Sat, 17 Oct 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Plazma thearapy success in jhansi, 70 percent paisent  well
झांसी। झांसी में प्लाज्मा थेरेपी के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक 70 कोविड मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया गया है, इसमें से 70 फीसदी मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यदि समय रहते प्लाज्मा चढ़ा दिया जाए तो मरीज कोरोना को मात दे सकता है।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों की प्लाज्मा थेरेपी लगभग दो महीने से की जा रही है। प्लाज्मा थेरेपी में कोरोना से ठीक हो चुके व्यक्ति का प्लाज्मा संक्रमित मरीज को चढ़ाया जाता है। इसके बाद मरीज के शरीर में कोविड से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने लगती है। धीरे-धीरे मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो जाता है। हालांकि, प्लाज्मा थेरेपी में समय का बहुत अहम रोल है। यदि कोरोना संक्रमित होने के शुरुआती दौर में मरीज को प्लाज्मा चढ़ा दिया जाए, तो उसके स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वहीं, संक्रमण के फेफड़े आदि को काफी नुकसान पहुंचाने के बाद प्लाज्मा थेरेपी भी कारगर साबित नहीं होती है। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज के 70 रोगियों की प्लाज्मा थेरेपी की जा चुकी है। इसमें 70 फीसदी यानी 50 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कब दान कर सकते प्लाज्मा?
डॉक्टरों ने बताया कि कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आने के 14 दिन बाद या फिर कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के 28 दिन बाद व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में संपर्क कर अपना प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। प्लाज्मा दान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाज्मा थेरेपी के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। थेरेपी होने के बाद लगभग 70 फीसदी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। प्लाज्मा थेरेपी में समय का काफी अहम रोल होता है। ऐसे में कोविड संक्रमित मरीज उपचार शुरू कराने में देरी न करें। - डॉ. पारस गुप्ता, सहायक नोडल अधिकारी, कोविड, मेडिकल कॉलेज।

जो भी व्यक्ति कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वह अपना प्लाज्मा दान जरूर करें। इससे किसी मरीज की जान बच सकती है। प्लाज्मा दान करने में डरें या हिचकें नहीं, क्योंकि एक बार कोरोना होने के बाद एंटीबॉडी बनने से व्यक्ति जल्दी दोबारा संक्रमित नहीं होता है। - डॉ. मयंक सिंह, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed