{"_id":"613faa198ebc3eb7792305e6","slug":"players-showed-talent-in-mallakhamb-jhansi-news-jhs20423998","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लखंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनकर का कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लखंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनकर का कमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। न्यू एरा पब्लिक स्कूल में आयोजित की जा रही दो दिवसीय मल्लखंभ प्रतियोगिता का सोमवार को समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर मुख्य अतिथि व नवीन चंदानी विशिष्ट अतिथि के रूम में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 145 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सब जूनियर प्रथम बालक वर्ग में मोक्क्ष कुमार ने पहला, सुशांत साहू ने दूसरा व मोहम्मद अनस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के सब जूनियर द्वितीय वर्ग में ओम साूह प्रथम, मयंक रायवार द्वितीय, गोविंद देव रिछारिया तृतीय स्थान पर रहे। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में अनुज यादव ने प्रथम, सुमित कुशवाहा ने द्वितीय, गुरुदत्त रिछारिया ने तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में देव सोनकर ने पहला, आदित्य राज ने दूसरा और अभिषेक आर्य ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में सब जूनियर प्रथम में ईश्वरी कुशवाहा प्रथम, अनन्या कुशवाहा दूसरे, अर्पित कुशवाहा ने तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग में जानवी गुप्ता ने पहला, शुभांगी कुशवाहान ने दूसरा और कांछी क्रोशिया तीसरे पायदान पर रहीं। सोलह वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में मुस्कान सिंह कुशवाहा ने पहला, रिया साूह ने दूसरा एंव हर्षिता वर्मा ने तीसरा दर्जा हासिल किया। जबकि सोलह साल से ऊपर बालिका वर्ग में दीपशिखा ने प्रथम, गुनगुन श्रीवास ने द्वितीय व सोनिया कुशवाहा ने तृतीय स्थान हासिल किया।