फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plants will be set up to make nutrition, didies will prepare

पोषाहार बनाने के लिए लगेंगे प्लांट, दीदीयां करेंगीं तैयार

Fri, 23 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Plants will be set up to make nutrition, didies will prepare
झांसी। आंगनबाड़ी के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बांटा जाने वाला पोषाहार अब स्थानीय स्तर पर तैयार होगा। इसके लिए जिले के दो ब्लॉकों का चयन किया गया है। इसमें बड़ागांव और गुरसराय शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर पोषाहार तैयार होने से बाहर से मंगाने पर होने वाला खर्च बचेगा और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को पुष्टाहार की आपूर्ति का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए दोनों विभागों के बीच जनवरी में एमओयू साइन हो गया है। इसके अंतर्गत पहले चरण में प्रदेश के 18 जिलों के 202 ब्लाकों में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन (पोषाहार) का निर्माण और वितरण की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना और जो इस प्लांट को संचालित करेंगे, उन्हें आठ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार (एनआरएलएम) डा. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि जिले के बड़ागांव और गुरसराय ब्लॉक का चयन किया गया है। गुरसराय के ग्राम घुरैया के सामुदायिक केंद्र और बड़ागांव के ग्राम भोजला के पंचायत घरों में पोषाहार प्लांट लगाए जाएंगे। यहां तैयार पोषाहार जिले के सभी आठों विकासखंडों में पहुंचाया जाएगा। इससे समय की बचत होगी और महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed