फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pipe gas will be reach 20000 home this month

इसी महीने दो हजार घरों में पाइप लाइन से पहुंचेगी रसोई गैस

Tue, 08 Jun 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
pipe gas will be reach 20000 home this month
इसी महीने दो हजार घरों में पाइप लाइन से पहुंचेगी रसोई गैस
विज्ञापन

झांसी। महानगर में पाइपलाइन से घरों में रसोई गैस पहुंचाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसी महीने महानगर के राजगढ़, एल्डिको कॉलोनी, राजघाट कॉलोनी के करीब दो हजार घरों में गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जबकि साल के अंत तक आवास विकास कॉलोनी और सीपरी बाजार क्षेत्र के आठ हजार घरों में गैस कनेक्शन दे दिए जाएंगे। इसे लेकर सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने काम तेज कर दिया है।
महानगर में सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने 2019 में पाइपलाइन से गैस मुहैया कराने के लिए काम शुरू किया था। इसके तहत राजगढ़, आवास विकास, सीपरी बाजार क्षेत्र में पाइपलाइन डाल दी गई है। इसके साथ ही राजगढ़ में गैस की आपूर्ति के लिए मुख्य यूनिट बनकर तैयार हो गई है। जहां से जुलाई से एल्डिको कॉलोनी, राजघाट कॉलोनी के दो हजार घरों में गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। घरों में पीएनजी पहुंचाने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए महानगर के हर क्षेत्र का सर्वे किया जा चुका है। पाइपलाइन बिछने के बाद कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर पांच सौ रुपये में कनेक्शन देंगे। कनेक्शन देने के बाद घर में मीटर लगेगा। जिसमें उपभोग की जाने वाली गैस का विवरण दर्ज रहेगा। जिसके आधार पर हर दो महीने में कोरियर या ईमेल के जरिए बिल भेजा जाएगा। मौजूदा समय में राजगढ़ क्षेत्र में 500 घरों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके बाद आवास विकास, ओमशांति ग्रीन, रॉयल सिटी समेत तमाम इलाकों में कनेक्शन दिए जाएंगे। परियोजना के अधिकारियों के मुताबिक साल के अंत तक महानगर में 10 हजार घरों को कवर किया जाना है। इसके साथ ही आने वाले पांच साल में पूरे महानगर को कवर करने का लक्ष्य है। पहले चरण में कुछ जगह इसी महीने आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ये मिलेगा फायदा
पाइपलाइन से गैस मिलने से लोगों को सिलिंडर के झंझट से मुक्ति मिलेगी। साथ ही 24 घंटे गैस की आपूर्ति की जाएगी। घर पर पांच सेफ्टी बॉल्व लगाए जाएंगे। जिससे लीकेज के दौरान गैस बंद की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक पीएनजी में एलपीजी के मुकाबले आग लगने का जोखिम कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ती है पीएनजी
पाइपलाइन के लिए आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी एलपीजी सिलिंडर के मुताबिक बेहद सस्ती है। इसका एक यूनिट का खर्च 36 रुपये आता है। जबकि 14.2 किलो का सिलिंडर करीब सात सौ रुपये तक आता है। कभी-कभी इसके दाम नौ सौ रुपये तक पहुंच जाते हैं।
शुरू किए जाएंगे पांच सीएनजी स्टेशन
सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड झांसी में सीएनजी के उत्पादन के लिए भी प्रयास शुरू करने जा रहा है। इसके लिए रक्सा से लहरगिर्द तक पाइपलाइन डाल दी गई है। इसके बाद महानगर में पांच नए सीएनजी स्टेशन खुलेंगे। इसके बाद झांसी में सीएनजी के दामों में भी कमी आएगी।
पेट्रोलियम मंत्री आज करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजगढ़ में बनाई गई मुख्य यूूनिट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस दौरान राजगढ़ क्षेत्र में जिन घरों में कनेक्शन दिए गए हैं, उन महिलाओं से पेट्रोलियम मंत्री बात भी करेंगे। इसके साथ ही परियोजना के आगामी लक्ष्य को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के अधिकारी झांसी पहुंच गए हैं।

झांसी में पाइपलाइन से घर-घर गैस पहुंचाने के लिए काम चल रहा है। मंगलवार को राजगढ़ में बनी यूनिट का पेट्रोलियम मंत्री वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। साल के अंत तक महानगर के 10 हजार घरों में पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है।
मुईन खान, मैनेजर, सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड, कानपुर क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed