फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pilot test schedule set

प्रायोगिक परीक्षा का शेड्यूल तय

Fri, 07 Aug 2015 10:57 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सकरार के दूधनाथ सर्वोदय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रार्थना पत्र के आधार पर अंतिम बार प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करने की तिथि निर्धारित कर शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं दस से 12 अगस्त तक सुबह नौ बजे से  संपन्न कराईं जाएंगी।  
विज्ञापन

 दस अगस्त को बीएससी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान की परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष दर्शनशास्त्र की बुंदेलखंड महाविद्यालय, बीए भाग एक, दो, तीन गृहविज्ञान की आर्यकन्या महाविद्यालय, बीए भाग एक, दो, तीन प्रतिरक्षा अध्ययन की दयानंद वैदिक महाविद्यालय (उरई), बीएससी कृषि भाग तीन, चार समस्त विषय की ब्रह्मानंद महाविद्यालय (राठ, हमीरपुर), बीएससी गृहविज्ञान पीआरसी भाग एक, दो, तीन समस्त विषय की परीक्षा भी ब्रह्मानंद महाविद्यालय में सुबह नौ बजे से आयोजित होगी।
विज्ञापन

वहीं, ग्यारह अगस्त को बीएससी भाग एक, दो, तीन रसायन विज्ञान की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बीए भाग एक, दो, तीन भूगोल/मनोविज्ञान की बुंदेलखंड महाविद्यालय, बीए भाग एक, दो, तीन संगीत की दयानंद वैदिक महाविद्यालय (उरई), बीए भाग एक, दो, तीन कंप्यूटर एप्लीकेशन की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा आयोजित होगी। इसी तरह, 12 अगस्त को बीएससी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष वनस्पति विज्ञान की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बीएससी भाग एक, दो, तीन माइक्रोबायोलॉजी की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, एमए पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध, भूगोल की दयानंद वैदिक महाविद्यालय (उरई), एमए पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध, मनोविज्ञान की दयानंद वैदिक महाविद्यालय (उरई), एमए पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध, गृहविज्ञान की नेहरू महाविद्यालय (ललितपुर) में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed