फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   picu ward in district hospital

जिला अस्पताल में बनेगा पीकू वार्ड

Wed, 09 Jun 2021 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
picu ward in district hospital
जिला अस्पताल में बनेगा पीकू वार्ड
विज्ञापन

झांसी। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीसरी लहर का हमला बच्चों पर बताया जा रहा है, जिसके चलते जिला अस्पताल की रेस्पेरेट्री यूनिट को पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड में तब्दील किया जा रहा है। इस पर लगभग तीस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई थी। संक्रमितों के आंकड़े में रोजाना इजाफा होता जा रहा था। वहीं, मौतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे थे। दूसरी लहर की रफ्तार कम होते ही विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर आने की चेतावनी दी है। जिसका सीधा हमला बच्चों पर बताया जा रहा है। तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। जिसके चलते जिला अस्पताल में लगभग तीस लाख की लागत से पीकू वार्ड तैयार किया जा रहा है। इस वार्ड में बीस पलंग के साथ ही सभी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। वार्ड के हर बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई दी जाएगी। वहीं, वेंटिलेटर भी लगाए जाएंगे। लगभग एक माह के भीतर ही वार्ड को तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि तीसरी की आशंका के चलते रेस्पेेरेट्री वार्ड को पीकू वार्ड में तब्दील करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जल्द ही वार्ड को तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed