{"_id":"5f88a13b8ebc3e9be74e4033","slug":"picture-hall-opened-but-not-open-park-jhansi-news-jhs1787568134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब खोले जाएंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब खोले जाएंगे पार्क
विज्ञापन
बंद पड़े महारानी पार्क पसरा सन्नाटा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते ठप पड़ी गतिविधियों को अब छूट मिलने लगी है। महानगर में सिनेमाघर भी शुक्रवार से खुल जाएंगे। लेकिन अभी पार्कों को खोलने का फैसला नहीं हो सका है। पार्क नहीं खुलने से नियमित रूप से टहलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
महानगर में कोरोना संक्रमण के दौर में पार्कों को बंद किया गया। बीच में स्थितियां अनुकूल हुईं तो पार्कों को खोल दिया गया। लोग सुबह-शाम तीन घंटे पार्कों में टहलते थे। इसके बाद फिर से संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी, तो पार्कों में ताले डाल दिए। अब महानगर में कोरोना की रफ्तार कुछ कम हुई है। ऐसे में पार्कों को खोलने की मांग फिर से उठने लगी है। लोगों का कहना है कि अनलॉक-5 में सिनेमाघर शुक्रवार से खुल जाएंगे। जिम खुल चुकी हैं। स्कूल तक खुलने जा रहे हैं, तो पार्कों को भी खोला जाना चाहिए। ताकि लोग ताजी हवा में टहलकर प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा कर सकें। लेकिन अभी पार्क बंद होने से लोग सुबह सड़क पर टहलते हैं। इस दौरान यहां से कई युवा तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं। जिसके चलते लोगों को हादसों का डर सताता है। रामराजा सरकार सेवा समिति ने पार्क खोलने की मांग की है।
पार्क अब खोल देने चाहिए। ताकि लोग खुली हवा में टहलकर स्वास्थ्य को दुरुस्त रख सकें। - रघुनंदन सोनी
सिनेमाघर, जिम तक सब कुछ अनलॉक हो चुका है। मगर प्रशासन ने पार्कों को बंद किया हुआ है। - हरिप्रकाश विश्वकर्मा
पार्कों के बंद रहने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इससे किले के मार्ग पर ही टहलते हैं। - प्रतिपाल सिंह भुसारी
महानगर में कोरोना का संक्रमण अब कम हो गया है। ऐसे में पार्क खोलने में कोई दिक्कत नहीं है।- हरमीत सिंह नंदा
सुबह लोग किला मार्ग पर टहलते हैं। यहां से युवा बाइक दौड़ाते हैं। इससे हादसों का डर बना रहता है।- मनीष गुप्ता
पार्क बंद होने से परेशानी हो रही है। सैर सपाटे के लिए पार्क सबसे अच्छी जगह हैं। पार्क खोले जाएं।- रवि साहू