फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   phoolan devi jayanti celebration

फूलन देवी की जयंती मनाई

Wed, 11 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
phoolan devi jayanti celebration
झांसी। सपा समेत विभिन्न संगठनों ने पूर्व सांसद और दुनिया भर में बैंडिट क्वीन के नाम से विख्यात फूलन देवी की जयंती मनाई। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को जागरूक करते हुए अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला।
विज्ञापन

सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रधान कार्यालय किसान बाजार में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संरक्षण में समाज की मुख्य धारा में जुड़कर दो बार सपा के टिकट पर सांसद बनीं। उन्होंने समाज को जागरूक करने के लिए अन्याय खिलाफ मोर्चा खोला। समाज के लोगों से आह्वान किया कि रायकवार समाज को जागरूक हो ताकि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सके। महेश कश्यप के आह्वान पर समाज के लोगों ने जिले के सौ से अधिक गांवों में पूर्व सांसद की जयंती मनाई। पूर्व मंत्री अजय सूद, केके सिंह यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, संजय पाल, डेनियल साइमन, मीरा रायक समेत सैकड़ों की संख्या में सपाई और रायकवार समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कश्यप निषाद भोई समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार निषाद हष ने पूर्व सांसद की जयंती पर बिहार के कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी के सहयोग से उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की 50 हजार प्रतिमा ऑनलाइन से पहुंचाने की घोषणा की। इस मौके पर मुकेश पंकज, राजू, बब्लू, किशन, मनीष, सुनीता, मीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकलव्य सेना व राष्ट्रीय निषाद रायकवार समाज रक्षा संगठन के तत्वावधान में कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान पार्क में फूलन देवी की 58वीं जयंती जिला पंचायत सदस्य बघेरा रजनी गौतम और निषाद समाज रक्षा संगठन के प्रमुख अध्यक्ष बीआर निषाद की अध्यक्षता में मनाई गई। स्व. सांसद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि फूलन देवी ने जुल्म और अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण के खिलाफ महिलाआें के सम्मान की रक्षा और उनके हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी। शशि रायकवार, राजकुमार ध्वानी, राजेंद्र कुमार राजकुमारी अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

मत्स्य पालक विकास समिति के जिलाध्यक्ष मनीराम रायकवार ने ओरछा तिगैला स्थित डॉ. सुभाष रायकवार की क्लीनिक पर दीप जलाकर तथा केक काटकर पूर्व सांसद की जयंती मनाई। लोगों में मिठाइयां बांटी गईं। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed