{"_id":"5a51262b4f1c1bd1408b512c","slug":"phehli-bethak-me-chaya-overbrigh-ka-mudda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बैठक में छाया सीपरी ओवरब्रिज का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बैठक में छाया सीपरी ओवरब्रिज का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
overbridige, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों की पहली बैठक में सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे निर्माण कर रही संस्था की सामग्री हटाने का मुद्दा उठा। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि सामग्री हटवाने के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव 24 जनवरी को कराने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को बुलाई गई सदन की बैठक में पार्षदों और अधिकारियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पार्षद कन्हैया कपूर ने सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे के रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आठ महीने पहले हुई सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित कर दिया गया था कि रसबहार तिराहा और चित्रा चौराहा के आसपास सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे, लेकिन तब से लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवर अभियंता जीवेक ने बताया कि सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है, इसलिए काम नहीं कराया जा रहा। पार्षद ने जब यह बताया कि पहले भी लोक निर्माण विभाग की सड़कों का निर्माण कार्य नगर निगम कराता रहा है तो फिर कोई जवाब नहीं आया।
महापौर ने आश्वस्त किया कि सीपरी ओवरब्रिज के नीचे न केवल सड़क के गड्ढे दुरुस्त कराएंगे, बल्कि रास्ता क्लियर कराएंगे, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। इसके लिए उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों से बातचीत कर बैठक की तारीख तय करने तथा सेतु निगम का सामान हटवाकर सड़क रिपेयरिंग कराने का आश्वासन दिया। महापौर ने नगर निगम में कार्यकारिणी के 12 सदस्यों का चुनाव कराने के लिए 24 जनवरी तारीख तय की। इस मौके पर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, मुख्य अभियंता लक्ष्मी नारायण, अधिशासी अभियंता एके शर्मा, सदन प्रभारी आरपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
साहबों के घर लगे सफाई कर्मचारी
सिविल लाइन के पार्षद राजेश त्रिपाठी ने सफाई कर्मचारियों को फील्ड में उतारने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड के सफाई कर्मचारियों में से चार जिलाधिकारी आवास, तीन नगर आयुक्त के आवास और तीन मुख्य विकास अधिकारी के आवास पर लगे हैं। इससे उनके वार्ड की सफाई चौपट है। नगर आयुक्त ने सफाई दी कि गलत जानकारी है, लेकिन पार्षद दावा करने लगे कि ऐसा ही है तो फिर कोई प्रतिक्र्रिया नहीं आई और मुद्दा बदल गया।
इंद्रपुरी कॉलोनी की पुलिया से रास्ता चौपट
पार्षद कांति छत्रपाल ने इंद्रपुरी कालोनी के गेट पर बनाई गई पुलिया का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिया इतनी ऊंची बना दी गई है कि कॉलोनीवासी उससे निकलना नहीं चाहते हैं। वह 17 तारीख को पत्र दे चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर ध्यान दिया जाए। महापौर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
13 साल से नहीं हुई सफाई
पार्षद सुलेमान अहमद मंसूरी ने कहा कि मोहल्ला इतवारीगंज के छोटा खटिकयाना में चुन्नू पेंटर वाली गली में 13 साल पहले महिला सफाई कर्मचारी हटने के बाद से वहां पर कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। इससे वहां पर सफाई नहीं होती है। मोहल्ले वाले स्वयं सफाई कर रहे हैं। वहां पर सफाई कर्मचारी तैनात किया जाए। गरिया गांव के पार्षद छोटे लाल शाक्य ने भी वार्ड में सफाई का मुद्दा उठाया। नगर आयुक्त ने बताया कि 10 तारीख तक सफाई कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट फाइनल हो जाएगा।
अलाव जलवाए जाएं
पार्षद विमल किशोर ने अलाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 72 जगह अलाव जलने की बात की जा रही है, लेकिन उनके वार्ड में अब तक कोई अलाव नहीं जला है। पार्षद पुष्पेंद्र यादव ने भी अलाव नहीं जलने का मुद्दा उठाया। इस पर नगर आयुक्त ने सभी अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी कि पार्षद द्वारा चिह्नित स्थान पर अलाव जलवाएं।