{"_id":"60e9fafe8ebc3ecadd63f7cc","slug":"petrol-in-bundelkhand-is-somewhere-beyond-100-and-somewhere-around-jhansi-news-jhs199223642","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में कहीं पेट्रोल 100 के पार तो कहीं आसपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में कहीं पेट्रोल 100 के पार तो कहीं आसपास
विज्ञापन
झांसी। पेट्रोल के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। बुंदेलखंड में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बड़ा अंतर है। कहीं पेट्रोल के दाम 100 से 110 रुपये तक पहुंच गए हैं, तो कहीं दाम इसके आसपास हैं। हालांकि झांसी में भी प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार जा चुके हैं, मगर मांग कम होने से इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। झांसी में पेट्रोल 97.59 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रतिलीटर है। जबकि दतिया में पेट्रोल 110.07 और डीजल 99.43 रुपये प्रति लीटर है।
दरअसल, बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के जिले शामिल हैं। झांसी जिले की अधिकांश सीमा मध्य प्रदेश से जुड़ी हुई है। करीब आठ किमी दूर चिरूला बार्डर के बाद दतिया की ओर, आठ किमी दूर सिकंदरा बॉर्डर के पास शिवपुरी की ओर, ओरछा की ओर भगवंतपुरा पर करीब छह किमी बाद मध्यप्रदेश शुरू हो जाता है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के दामों में 10-12 रुपये प्रति लीटर का अंतर होने से वहां के अधिकांश लोग पेट्रोल-डीजल के लिए झांसी आते हैं। बचत होने के चलते बस और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोग अधिकतर ऐसा ही करते हैं। इसके चलते झांसी में पेट्रोल की खपत बढ़ रही है।
--------------
सीमा से लगे हुए हैं करीब 20 पेट्रोल पंप
झांसी में करीब 125 पेट्रोल पंप हैं। इनमें करीब 20 पेट्रोल पंप जिले की सीमा से लगे हुए हैं। इनमें अधिकतर पेट्रोल पंप ऐसे हैं जिनकी मध्यप्रदेश से दूरी करीब चार से आठ किमी है। सीमा क्षेत्र से जुड़े लोग प्रदेश के पेट्रोल पंप पर आते हैं। पेट्रोल पंप संचालक नितिन मल्होत्रा का कहना है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दामों में अंतर है। कई बार मध्यप्रदेश के लोग झांसी से गुजरते वक्त पेट्रोल लेते हैं।
विज्ञापन
---------------
काफी होती है बचत
ग्वालियर निवासी शिवांश हर रविवार को ओरछा दर्शन करने के लिए जाते हैं। ओरछा से लौटते वक्त झांसी के भगंवतपुरा स्थित पेट्रोल पंप से टैंक फुल कराते हैं। वे कहते हैं कि झांसी में दाम कम होने से काफी बचत हो जाती है। रानीखेड़ा के राजेश नारायण कहते हैं कि दोनों प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी अंतर है। हम जब कभी यहां से निकलते हैं, तो पेट्रोल यहीं से लेते हैं।
-----------
ये हैं दाम
शहर पेट्रोल डीजल
झांसी 97.59 89.86
दतिया 110.07 99.43
शिवपुरी 111.47 100.71
----------