फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Petrol diesel selling UP to MP

यूपी का पेट्रोल- डीजल बेचा जा रहा मध्य प्रदेश में

Thu, 25 Jun 2020 11:16 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Petrol diesel selling UP to MP
झांसी। झांसी का डीजल-पेट्रोल मध्य प्रदेश वालों को खूब रास आ रहा है। झांसी की तुलना में मध्य प्रदेश में डीजल लगभग 6.5 रुपये और पेट्रोल करीब पांच रुपये प्रति लीटर महंगा है। मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के लोग बचत के लिहाज से झांसी से वाहनों में पेट्रोल भरवा लेते हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी, दतिया में बड़ी तादाद में पेट्रोल-डीजल की खपत झांसी से पूरी होती है। कुछ इलाके तो ऐसे हैं जहां तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर ही झांसी की सीमा शुरू हो जाती है। जैसे एमपी के निवाड़ी जिले के सीतापुर, प्रतापपुरा, बसोवा, जिजौरा, घटवाहा से झांसी के भगवंतपुरा की दूरी चार-पांच किलोमीटर ही है। इसी तरह दतिया जिले के चिरूला, गुर्जरा आदि गांव झांसी के अंबावाय के बेहद नजदीक हैं। बाजार या अन्य काम से आने पर यहां के लोग घर के सभी वाहनों के लिए पेट्रोल, डीजल खरीद के लिए ले जाते हैं।
विज्ञापन

कालाबाजारी कर काट रहे चांदी
इन दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। इसलिए मध्य प्रदेश के साथ ही झांसी के भी कुछ लोगों ने इसे धंधा बना लिया है। झांसी से ड्रमों में डीजल-पेट्रोल खरीद कर मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में डंप किया जा रहा है। इसके बाद मध्य प्रदेश के रेट से कुछ कम में बेचकर हजारों रुपये रोज कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकते हैं बड़े अग्निकांड
जगह-जगह डंप किया गया डीजल, पेट्रोल बड़े हादसों को भी न्यौता है। क्योंकि जहां इन्हें रखा जाता है वहां अग्निशमन उपकरण व सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं होते। जरा सी चिंगारी किसी बड़े अग्निकांड का कारण बन सकती है। इसके साथ ही गोरखधंधे का नुकसान मध्य प्रदेश सरकार को उठाना पड़ रहा है। उनके राजस्व को सीधी चोट पहुंच रही है।

‘झांसी भौगोलिक रूप से पेट्रोल-डीजल का महत्वपूर्ण फिलिंग प्वाइंट है। मुंबई से चलने वाले ट्रक या अन्य वाहन भोपाल के बाद अधिकतर झांसी में तेल जरूर भरवाते हैं। इस कारण झांसी में डीजल की कुल बिक्री का 60 से 70 प्रतिशत और पेट्रोल का 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा बाहर के वाहनों का रहता है। सस्ता होने के कारण मध्य प्रदेश के पास के जिले के लोग भी झांसी आकर पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं। कुल बिक्री का 20 प्रतिशत हिस्सा एमपी का है।
राजीव बब्बर, अध्यक्ष झांसी पेट्रोल एवं डीजल डीलर्स एसोसएिशन
झांसी जिले में कुल पेट्रोल पंप 125
इनमें इंडियन ऑयल के 65, बीपीसीएल के 35, एचपीसीएल के 20, रिलायंस के 4 और एस्सार का एक शामिल है
झांसी में डीजल, पेट्रोल की प्रतिदिन वर्तमान खपत
डीजल 170 टैंकर
पेट्रोल 25 टैंकर
(कोरोना काल के चलते आज कल डीजल की खपत 25प्रतिशत और पेट्रोल की खपत 10 प्रतिशत तक कम हुई है। लॉकडाउन में यह काफी कम हो गई थी)
सात जून से अब तक इतने बढ़े दाम
डीजल 8.20 रुपये
पेट्रोल 6.68 रुपये
बृहस्पतिवार के रेट झांसी में (रुपये प्रति लीटर)
पेट्रोल 80.33
डीजल 71.77
(रेट में कंपनी के हिसाब से मामूली अंतर संभव)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed